Gurugram Metro Corridor: हरियाणा में अब परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काफी तेजी से कार्य चल रहा है इसी के चलते अब गुरुग्राम में भी भोंडसी तक करीब 17 किलोमीटर लम्बा मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर 2025 को इसके लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया था जिसके चलते अब जनवरी 2026 में पहली रिपोर्ट जमा करवा दी गई है। इससे अब गुरुग्राम में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था और भी मजबूत होगी।
गुरुग्राम भोंडसी मेट्रो कॉरिडोर पर काम की शुरुआत Gurugram Metro Corridor

सरकार द्वारा गुरुग्राम में भोंडसी मेट्रो कॉरिडोर को जल्द तैयार करने के लिए तेजी से नए कदम उठाए जा रहे है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विधानसभा सत्र में इस बात की जानकारी दी कि इस मेट्रो परियोजना के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ती कर ली गई है। Gurugram Metro Corridor
यह लाइन भोंडसी गांव से सुभाष चौक, राजीव चौक, सोहना चौक की और जाती हुई करीब 17 .09 किलोमीटर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। इससे शहर के दोनों हिस्सों में अच्छी कनैक्टिविटी होगी।
23 जनवरी 2026 को परियोजना की अध्ययन रिपोर्ट जमा कर दी गई है। जिसके चलते कुछ विशेष पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है इसमें संभावित मेट्रो मार्ग का प्रारंभिक डिजाइन और मौजूदा ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद यात्रियों की अनुमानित संख्या और विभिन्न रूट विकल्पों का तुलनात्मक मूल्यांकन करने के बाद से परियोजना के क्रियान्वयन की समयसीमा और चरण में बदलाव किया जा रहा है।
गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार की जरूरत क्यों है
गुरुग्राम का विकास काफी तेजी से हो रहा है और विकसित शहर में अच्छी परिवहन व्यवस्था का होना बहुत आवश्यक है इसी के चलते गुरुग्राम में भी हजारों कॉरपोरेट ऑफिस, आईटी कंपनियां और आवासीय सेक्टर मौजूद हैं। जिसके चलते यहाँ भोंडसी और सोहना रोड पर मेट्रो की कनैक्टिविटी सही नहीं थी जिसके चलते इस नए कॉरिडोर के निर्माण की आवश्यकता पड़ी। अब कनैक्टिविटी कम होने के कारण यात्रियों को निजी वाहन या फिर बसों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। Gurugram Metro Corridor
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम की आबादी अभी 15 लाख से भी ज्यादा हो चुकी है जिसके चलते रोजाना लाखों लोग यात्रा करतें है। जिसके चलते नई मेट्रो लाइन बनने से प्रदूषण और ट्रैफिक दोनों कम होतें है।
किन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा
इस नई मेट्रो परियोजना से कई प्रमुख इलाकों को लाभ मिलेगा इसमें भोंडसी और आसपास के आवासीय क्षेत्र के अलावा सोहना रोड के रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टर और राजीव चौक और सुभाष चौक जैसे प्रमुख जंक्शन के साथ ही गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी कनेक्टिविटी है। Gurugram Metro Corridor

