ACB Raid : हरियाणा में खाकी हुई दागदार, 33 हजार रिश्वत लेते महिला पुलिस ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

Haryana ACB Raid : हरियाणा में एक बार फिर से खाकी पर दाग लगा है। महिला पुलिस ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई है। दरअसल हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), अंबाला की टीम ने महिला ASI शर्मिला मलिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला महिला हेल्प डेस्क, थाना कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में तैनात थी। ACB की टीम ने आरोपी को जिला अदालत परिसर, कुरुक्षेत्र के पास उस वक्त दबोचा, जब वह शिकायतकर्ता से 33 हजार रुपये की रिश्वत ले रही थी। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

ACB Raid Kurukshetra : यह था पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि उसके रिश्तेदार के खिलाफ उसकी पत्नी ने महिला हेल्प डेस्क में एक झूठी शिकायत दी थी। इस केस में मदद करने और सिमरनजीत सिंह के पक्ष में बयान दर्ज करने के बदले आरोपी एएसआई ने 35 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही 2 हजार रुपये ले चुकी थी और शेष 33 हजार रुपये लेने के लिए 3 अप्रैल का दिन तय किया गया था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप प्लान किया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई।

जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और रकम भी बरामद कर ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ब्यूरो यह भी पता लगाने में जुटा है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related