Haryana IAS Transfer list 2026 : हरियाणा में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है। दो सप्ताह में तीसरी बार सरकार द्वारा ब्यूरोक्रेट्स की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस बार 3 IAS अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है।
सरकार द्वारा जारी लिस्ट में साल 2002 बैच के IAS अफसर मोहम्मद साइन, साल 2006 बैच के IAS अफसर जे गणेशन और साल 2006 बैच के IAS अफसर अशोक मीणा के नाम शामिल हैं। यमुनानगर में तैनात IAS अरूण कुमार गुप्ता की जगह IAS मोहम्मद साइन को नियुक्त किया गया है तो वहीं अशोक कुमार मीणा को मोहम्मद साइन की जगह ट्रांसफर कर के रेवाड़ी में नियुक्त किया गया है।
पिछले दिनों नए बने हांसी जिले का चार्ज जे गणेशन को दिया गया है। IAS अफसर जे गणेशन के पास फूड सप्लाई, कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट, क्रीड, सीईओ स्पेशल पर्पज व्हीकल, हारट्रोजन मैनेजिंग डायरेक्ट समेत कई चार्ज हैं।
IAS Transfer list 2026 : यहां देखें लिस्ट


