Haryana LPG Weddings: हरियाणा में LPG की सप्लाई व्यवस्था को देखते हुए इन दिन लोगों को काफी मुशकिओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते अब सरकार की और से शादी वाले घर के लिए नया कदम उठाया है। गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए शादी वाले घर के लिए काफी समस्या का विषय बना हुआ था। Haryana LPG Weddings
जिसके चलते लोग अपने पड़ोसियों और हलवाइयों की और हाथ फैलते नज़र आ रहे थे। लेकिन अब सरकार ने नया एलान कर दिया है की कैसे इस समस्या का स्थाई समाधान निकला गया है।
बेटियों की शादी में नहीं रुकेगा काम, प्राथमिकता के साथ मिलेंगे सिलेंडर Haryana LPG Weddings

सरकार की और से अब सिलेंडर लेने के लिए बेटी की शादी को प्राथमिकता दी गई है जसके चलते किसी भी शादी वाले परिवार के घर के बड़े आयोजन के लिए गैस की कमी न हो। ताकि परिवार वालों को किसी भी मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस नई योजना से जरूरतमंद परिवार अब अपनी जरुरत के हिसाब से LPG सिलेंडर का कोटा हासिल कर सकतें है। ताकि परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
अभी तक इस तरह की विशेष रियायत या अतिरिक्त आपूर्ति का लाभ केवल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अति-आवश्यक विभागों को ही मिलता था। लेकिन आम जनता की जमीनी दिक्कतों को समझते हुए अब इसे सामाजिक आयोजनों, विशेषकर शादियों के लिए भी खोल दिया गया है।
जिलों में डीसी संभालेंगे कमान: कमेटी करेगी निगरानी
इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सरकार ने सीधे जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार के निर्देशों के मुताबिक अब से हर जिले में डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक विशेष निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके चलते यह कमेटी जिले के गैस गोदामों में स्टॉक की उपलब्धता और मांग का रीयल-टाइम डेटा चेक करेगी। Haryana LPG Weddings
जरूरत पड़ने पर कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न हो और सही व्यक्ति को समय पर सिलेंडर मिले।
योजना का लाभ लेने के लिए क्या हैं शर्तें
सिस्टम का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रशासन ने कुछ नियम भी तय किये है। इसमें अगर आपके घर में शादी है तो आप निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा इसमें सबसे पहले शादी का निमंत्रण पत्र आयोजन की पुष्टि के लिए। और सत्यापन संबंधित क्षेत्र के पटवारी या सरपंच द्वारा प्रमाणित रिपोर्ट कि घर में वाकई शादी का कार्यक्रम है। पहचान पत्र आवेदनकर्ता का आधार कार्ड और निवास प्रमाण। Haryana LPG Weddings

