Sarpanch Suspended : हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा ने महिला सरपंच को किया सस्पेंड, 15 लाख के गबन के आरोप

Date:

Narnaul Sarpanch Suspended : हरियाणा में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बड़ा एक्शन लेते हुए महिला सरपंच को सस्पेंड किया है। महिला सरपंच पर 15 लाख रुपए के गबन के आरोप लगे थे। हालांकि मामले की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है लेकिन जांच बहुत धीमी चल रही है।

जानकारी के अनुसार सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मंगलवार को महेंद्रगढ़ के नारनौल लघु सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक में पहुंचे थे। यहां फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे तो क्षेत्र के ही कुतबापुर गांव निवासी अरविंद्र ने मंत्री को शिकायत देते हुए गांव की सरपंच मनोज देवी पर 15 लाख रुपए के गबन के आरोप लगाए। मंत्री ने शिकायत को सुन रहे थे तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का स्टेट्स पूछा।

Sarpanch Suspended : मामले की जांच विजिलेंस कर रही

इसमें पता चला कि मामले की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है लेकिन जांच प्रक्रिया बहुत ही धीमी गति से चल रही है और इसमें अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। शिकायतकर्ता ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) के भी शामिल होने का आरोप लगाया तो मंत्री खफा हो गए और उन्होंने सरपंच मनोज देवी को सस्पेंड करने के आदेश जारी दिए।

Narnaul Meeting Mantri arvind sharma : चेयरपर्सन की शिकायत

वहीं एक दूसरे मामले में कनीना नगर पालिका चेयरपर्सन रिंपी लोढ़ा ने नगर पालिका सचिव को शिकायत दी थी कि वार्ड नंबर-6 में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। जिसके बाद सचिव ने केवल वहां पर नोटिस लगा कर कार्रवाई को पूरा कर दिया, जबकि वहां पर अतिक्रमण पहले की तरह जस का तस बना हुआ है। सचिव को कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की तो चेयरपर्सन ने मंत्री के सामने अपना दर्द बयां किया। इस पर मंत्री ने गुस्से में होते हुए कनीना नगर पालिका सचिव एमई दिनेश को कार्रवाई न करने पर चेतावनी दी कि यदि चेयरपर्सन की शिकायतों पर गौर नहीं किया गया तो अगली बार वे उसको सस्पेंड कर देंगे।

इन विभागों की शिकायत भी सुनीं गई

बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से संबंधित दो, पुलिस विभाग का एक, अतिरिक्त उपायुक्त का एक, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के दो, DHBVN का एक तथा नगर परिषद से जुड़े दो मामलों की सुनवाई हुई। इसके अलावा उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के दो, सिविल सर्जन का एक, लोक निर्माण विभाग का एक, तहसीलदार कनीना का एक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक का एक, सहायक खनन अभियंता नारनौल का एक और सचिव नगर पालिका कनीना का एक मामला भी रखा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related