Sunday, July 12, 2026
HomeहरियाणाJind Nagar parisad : जींद नगर परिषद का एक घंटे में 98.83...

Jind Nagar parisad : जींद नगर परिषद का एक घंटे में 98.83 करोड़ का बजट पारित, पार्षदों ने जताई नाराजगी

Jind Nagar parisad : जींद नगर परिषद की बजट को लेकर विशेष बैठक सोमवार दोपहर को चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी की अध्यक्षता में हुई। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्तावित बजट में आगामी वित्त वर्ष में विभिन्न मदों से 98.83 करोड़ रुपये आमदनी होने और 85.84 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में आमदनी का अनुमान घटाया गया है। नगर परिषद ने वित्त वर्ष 2025-26 में 112 करोड़ 94 लाख 11 हजार रुपये आमदनी का अनुमान लगाया था। लेकिन 28 फरवरी तक नगर परिषद करीब 71 करोड़ रुपये ही जुटा पाई।

 

प्रापर्टी टैक्स से करीब सवा छह करोड़ रुपये आमदनी होने का लक्ष्य था, लेकिन पौने तीन करोड़ रुपये ही 28 फरवरी तक नगर परिषद प्रापर्टी टैक्स (Jind Nagar parisad) के जमा कर पाई। वहीं विकास शुल्क से साढ़े आठ करोड़ का लक्ष्य था और 5.10 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए। आगामी वित्त वर्ष में प्रापर्टी टैक्स से 10 करोड़ 72 लाख 53 हजार रुपये, स्टांप ड्यूटी से आठ करोड़, किराये से दो करोड़ 88 लाख 22 हजार रुपये आमदनी का लक्ष्य है।

 

नगर परिषद अपने मदों की बजाय ज्यादा सरकार से मिलने केंद्रीय वित्त आयोग (सीएफसी) से 20 करोड़ 69 लाख 46 हजार रुपये और राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) से 44 करोड़ 21 लाख 81 हजार रुपये की ग्रांट मिलने की उम्मीद है। अपने मदों से कम आमदनी जुटाने की वजह से दिक्कतें भी आ रही हैं। विकास कार्यों के लिए सरकारी फंड पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। बैठक में मौजूद पार्षदों ने विकास कार्यों में अनदेखी के भी आरोप लगाए। साथ ही सालभर विकास कार्यों पर चर्चा के लिए हाउस की कोई बैठक नहीं बुलाने पर भी पार्षद संजय गोयल, गुलशन परूथी सहित अन्य पार्षदों ने सवाल उठाए। वहीं प्रापर्टी आइडी बनाने में भी पार्षदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

Jind Nagar Parishad: Jind Municipal Council's budget of Rs 98.83 crore passed in one hour, councillors expressed displeasure.
Jind Nagar Parishad: Jind Municipal Council’s budget of Rs 98.83 crore passed in one hour, councillors expressed displeasure.

 

वार्ड सात के पार्षद सुनील उर्फ विक्की, वार्ड 19 से पार्षद संजय वत्स सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि पार्षदों की कोई पूछ नहीं हो रही है। उनके वार्डाें में गलियां बना दी जाती हैं, जबकि उनको पता नहीं चलता। उद्घाटन बोर्ड भी पार्षद का नाम नहीं लिखा जाता। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र दून ने कहा कि विकास कार्यों, वार्डों की समस्याओं सहित मुद्दों पर चर्चा के लिए एक माह के अंदर ही हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। प्रापर्टी आइडी में अगर कोई भ्रष्टाचार का मामला है, तो पार्षद शिकायत दें। मामले की जांच करवा कर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वाइस चेयरपर्सन अर्चना शर्मा, सभी वार्डों से पार्षद, मनोनीत पार्षद, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

गलियों को उखाड़कर ठीक नहीं किया जाता (Jind Nagar parisad)

वार्ड 26 के पार्षद सियाराम गोयल ने कहा जनस्वास्थ्य विभाग वार्डों में गलियों को उखाड़ कर छोड़ देता है, उनकी मरम्मत नहीं करवाई जाती। वहीं बिजली निगम ठेकेदार नई लाइन डालते समय पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट उतार देता है, जिन्हें दोबारा नहीं लगाया जाता। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि जहां- जहां गलियां उखाड़ी गई हैं, उनको ठीक करवाने पर जो खर्च आएगा, उसका बिल जनस्वास्थ्य विभाग को भेजा जाएगा। वहीं स्ट्रीट लाइट उतारे जाने के मामले में बिजली निगम एसई से बात की जाएगी।

नौ साल बाद भी रविदास चौक नहीं बना (Jind Nagar parisad)

मनोनीत पार्षद राममेहर ठेकेदार ने कहा कि दो जून 2017 को हाउस की बैठक में भिवानी रोड बाईपास पर गुरु रविदास चौक बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। लेकिन आज तक यहां चौक नहीं बना। इस मांग को लेकर धरने- प्रदर्शन तक हो चुके हैं। जिला नगर आयुक्त और जेई ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि इसका पता लगाया जाएगा और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। राममेहर ठेकेदार ने गलियों के एस्टीमेट बगैर लेवल जांचे बनाकर खानापूर्ति किए जाने और निर्माण के समय अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने का आरोप लगाया।

 

Jind Nagar Parishad: Jind Municipal Council's budget of Rs 98.83 crore passed in one hour, councillors expressed displeasure.
Jind Nagar Parishad: Jind Municipal Council’s budget of Rs 98.83 crore passed in one hour, councillors expressed displeasure.

दलालों के माध्यम से बनती हैं प्रापर्टी आइडी (Jind Nagar parisad)

वार्ड आठ के पार्षद गुलशन परूथी ने कहा कि प्रापर्टी आइडी बनवाने जाते हैं, तो एरिया अन्प्रूव्ड बता दिया जाता है। जबकि दलालों के माध्यम से वही प्रापर्टी आइडी बाद में बना दी जाती है। पार्षद महाबीर रेढू, सुनील उर्फ विक्की ने भी कहा कि पहले भी इस तरह की शिकायतें अधिकारियों को दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि प्रापर्टी आइडी से संबंधित जो भी शिकायतें आई हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। पार्षद उनसे मिलकर भी शिकायत दे सकते हैं।

जेई गुमराह करते हैं (Jind Nagar parisad)

वार्ड 19 के पार्षद संजय वत्स ने जिला नगर आयुक्त से कहा कि आपको जेई गुमराह करते हैं। यहां पार्षदों के कहने पर काम नहीं होते। इसलिए समाधान शिविर में जाना पड़ता है। उनके वार्डों में पार्कों की सफाई नहीं होती है। पार्षदों के कानूनी अधिकारों की अधिकारी धज्जियां उड़ा रहे हैं। पार्षद महाबीर रेढू ने कहा कि परशुराम चौक पर ऐसी जगह बस क्यू शेल्टर बनाया जा रहा है, जहां जरूरत ही नहीं है। इसके बारे में उनकी राय भी नहीं ली गई।

मुख्यमंत्री रैली में शहर के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे (Jind Nagar parisad)

नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी ने कहा कि नए वित्त का अनुमानित बजट पारित किया गया है। लोगों को प्रापर्टी टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विकास शुल्क सहित अन्य मदों से भी आमदनी बढ़ाई जाएगी। पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद आ रहे हैं। वे रैली में जींद शहर के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। जिनमें गुरुद्वारा के सामने खाली जमीन पर लाइब्रेरी, आडिटोरियम व अन्य प्रोजेक्ट सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। शहर के विकास कार्यों के लिए उन्होंने भी मुख्यमंत्री को मांगें भेजी हुई हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...