Haryana Rain Alert : पश्चिम विक्षोभ के चलते हरियाणा के 6 जिलों में आज ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

Date:

Haryana Rain Alert : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आज छह जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। आज और कल हरियाणा के कुछ जिलों में लेकिन परसों सूबे के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

IMD चंडीगढ़ के अनुसार आज यानि 22 जनवरी को मौसम में काफी उथल पुथल देखने को मिल सकती है। विभाग ने इसे लेकर एडवाइजरी तक जारी करते हुए कहा है कि पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, सिरसा, कुरुक्षेत्र जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, इसलिए येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के साथ-साथ तेज स्पीड से हवाएं भी चलेंगी, जो सर्दी को बढ़ाएंगी। हवा की गति आज 50 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।

Haryana Rain Alert : बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

वहीं 3 दिन बारिश के बाद फिर 29 से 31 जनवरी तक भी एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर से ठंड और धुंध बढ़ेगी। अभी तक सूखी ठंड और बारिश नहीं हो पाने के चलते गेहूं की फसल को फायदा नहीं मिल पा रहा है। अगर बारिश होती है तो गेहूं की फसल को फायदा होगा। हालांकि जब तक बादलवाई रहेगी, ठंड कम होगी लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

Haryana Rain Alert : पहले सबसे गर्म, हिसार ठंडा जिला

हरियाणा में इस समय तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक बना हुआ है। पलवल (AWS) सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6°C दर्ज किया गया। चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 24.0°C रहा। तो वहीं रात के औसत तापमान में 1°C की गिरावट आई है, जो अब सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे कम तापमान सोनीपत (कनाल रेस्ट हाउस, सरगथल AWS) में 4.0°C रिकॉर्ड किया गया। हिसार में भी कड़ाके की ठंड रही, जहां पारा 4.3°C तक गिर गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related