Haryana Weather Today: हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा, कई जिलों में बारिश संभव

Date:

Haryana Weather Today: हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है इसी के चलते मौसम विभाग के मुताबिक आज 14 मार्च और से 15 मार्च के बिच मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है इसके लिए मौसम विभाग कि ओर से हल्की बारिश ओर तेज हवा चलने कि चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का बताया जा रहा है।Haryana Weather Today

जिसके चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। जिससे एकदम बढ़ रही गर्मी से कुछ राहत देखने को मिलेगी। हालाँकि अब करीब 5 डिग्री तक तापमान समान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा चलने की बात कही जा रही है।

हरियाणा में बढ़ा तापमान Haryana Weather Today

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा, कई जिलों में बारिश संभव
Haryana Weather Today: हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा, कई जिलों में बारिश संभव

पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप के कारण दिन का तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है। कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक भिवानी में सबसे अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही हिसार में 32.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है ओर नारनौल में 32.5 डिग्री जबकि पलवल में 32.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में लगभग 32 डिग्री ओर अंबाला में 31.2 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।

वही गुरुग्राम में 31.2 डिग्री है ओर रोहतक में 30.6 डिग्री एवं करनाल में 29.6 डिग्री और चंडीगढ़ में 30.8 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक माना जा रहा है।

मौसम क्यों बदल रहा है Haryana Weather Today

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में एकदम से बदलाव आया है। जिसके चलते राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है। हवाओं की दिशा बदलती है और हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलती है।

इसी के चलते बारिश की संभावना इन जिलों में आज और कल हो सकती है इसमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, आसपास के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। यहां गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। Haryana Weather Today

15 मार्च की बात करें तो इस दिन अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है।

तेज हवाएं और तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे वातावरण में ठंडक महसूस हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related