Haryana Weather aaj ka mausam : हरियाणा में फरवरी के शुरू से लेकर ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसके चलते अब एक बार फिर राज्य के करीब 8 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की सम्भावना बताई जा रही है। रात को 2 बजे के बाद जींद, उचाना, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह में मौसम की चेतावनी जारी की जा रही है। दोपहर के समय तापमान में करीब 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि शाम के समय बारिश और बदल के चलते थोड़ी राहत मिली है। बदलते मौसम के चलते आम जन के साथ -साथ फसलों पर भी गहरा असर पड़ता है अब गेहू की फसल पर असर देखने को मिलेगा।
हरियाणा में मौसम ने बदली चाल Haryana Weather

फरवरी के महीने में मुख्यता हलकी ठंड रहती है और तापमान भी संतुलित होने के चलते मौसम सुहावना बना रहता है। लेकिन इस बार मौसम ने शुरू से ही काफी बदलाव देखने को मिला है। लेकिन बीच में कुछ दिन मौसम ठीक रहा है लेकिन अब फिर से पुरे प्रदेश में बदल छाए हुए है और कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल रही है जैसे अम्बाला के कुछ हिस्सों में सुबह हलकी बारिश देखने को मिली है। हालाकिं बदल और ठड़ी हवा के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट है। मंगलवार शाम पश्चिमी हरियाणा के हिसार और सिरसा क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, जिससे दिनभर की गर्मी के बाद लोगों को राहत मिली।
किन जिलों में जारी है अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इन जिलों के करीब 25 प्रतिशत हिस्से में बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चल रही है। Haryana Weather
तापमान सामान्य से काफी ऊपर aaj ka mausam
17 फरवरी के आंकड़ों के अनुसार राज्य का औसत तापमान सामान्य से करीब 4.7 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। औसतन 0.4 डिग्री की और बढ़ोतरी भी देखी गई। भिवानी में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो फरवरी के लिहाज से काफी ऊंचा माना जाता है।
महेंद्रगढ़, चंडीगढ़ और नारनौल में भी पारा लगभग 29 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दिन में साफ आसमान के कारण तापमान में यह उतार चढ़ाव दिख रहा है।
किसानों की बढ़ी चिंता todays weather
हरियाणा देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में शामिल है। फरवरी में ठंडा और संतुलित तापमान गेहूं की फसल के लिए अनुकूल माना जाता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि तापमान लगातार सामान्य से अधिक रहता है तो दाने की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ सकता है। हालांकि हल्की बारिश और बादल कुछ हद तक राहत दे सकते हैं, बशर्ते तेज आंधी या ओलावृष्टि न हो। Haryana Weather
आगे कैसा रहेगा मौसम weather today
मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी के बाद राज्य में फिर से शुष्क स्थिति बन सकती है। 20 फरवरी तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। यानी रातें पहले जैसी ठंडी नहीं रहेंगी।

