Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी में ही बढ़ी गर्मी, इस दिन बादल और हल्की बारिश

Date:

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के शुरू से लेकर अब तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे है। कभी बदल तो कभी बारिश से मौसम ठंडा तो कभी फिर तापमान में वृद्धि।

ऐसे ही अब फिर से नूह में तापमान करीब 31 डिग्री तक दर्ज किया गया है और मौसम विभाग की और से 28 फरवरी को बादल छाने और हल्की बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। लेकिन 1 मार्च के बाद से फिर मौसम में बदलाव होगा और गर्मी बढ़ सकती है। इस बार गर्मी का तेजी से बढ़ना इस बात का संकेत है की इस बार गर्मी बहुत ही जल्द आएगी।

फरवरी में ही महसूस होने लगी मार्च जैसी गर्मी Haryana Weather

Haryana Weather: Heat increased in Haryana in February itself, clouds and light rain on this day
Haryana Weather: Heat increased in Haryana in February itself, clouds and light rain on this day

पहले मुख्यता फरवरी के माह में मौसम काफी ठंडा रहता था लेकिन इस बार फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। जिसके चलते मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कई जिलों में तापमान समान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक

हरियाणा में कुछ जिलों में तापमान कुछ इस प्रकार रहा है इसमें नूंह में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि अंबाला में सुबह तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहा जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में सुबह हल्की ठंड और दिन में तेज धूप देखी जा रही है। कहा जा रहा है की मार्च के शुरू में ही तापमान 35 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। Haryana Weather

तापमान में उतार चढ़ाव के पीछे क्या कारण हैं

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में इस समय शुष्क हवाएं सक्रिय हैं, जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा है। वहीं रात में ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट बनी हुई है। 28 फरवरी को बदल सकता है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

दक्षिणी हरियाणा में गर्मी का असर ज्यादा

दक्षिणी हरियाणा के जिलों जैसे नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में शहरीकरण और कंक्रीट संरचनाओं के कारण गर्मी अधिक महसूस होती है। शहरी जलवायु विशेषज्ञों के अनुसार, शहरों में तापमान ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में 2 से 3 डिग्री अधिक हो सकता है, जिसे अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव कहा जाता है।

हवा की गुणवत्ता भी खराब

मौसम में बदलाव के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब ही हो रही है इसी के चलते अब ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में AQI 255 दर्ज किया गया वही फरीदाबाद में AQI 264 तक पहुंच गया और गुरुग्राम में AQI 243 दर्ज हुआ जबकि अंबाला में AQI 214 रिकॉर्ड किया गया। AQI का यह स्तर खराब श्रेणी में आता है, जिससे सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। Haryana Weather

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related