Haryana Weather: सावधान! हरियाणा के इन हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें, 48 घंटे का अलर्ट

Date:

Haryana Weather:  मार्च महीने की शुरुआत जहा तक गर्मी के साथ हुई थी वही अंत तक आते आते मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है और शुरू में जहा समान्य से अधिक पारा दर्ज किया जा रहा था वही अब समान्य से कही कम तापमान दर्ज किया जा रहा है।

जिसके चलते अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बादलों के साथ बौछारे भी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के उत्तरी हिस्से में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रोहतक में रिकॉर्ड गर्मी, तो चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहाना Haryana Weather

Haryana Weather: सावधान! हरियाणा के इन हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें, 48 घंटे का अलर्ट
Haryana Weather: सावधान! हरियाणा के इन हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें, 48 घंटे का अलर्ट

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरियाणा के तापमान में भारी बदलाव देखने को मिली है। रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जहां पारा 36.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इसके उलट चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम काफी खुशनुमा रहा और यहां अधिकतम तापमान सामान्य से कम यानी महज 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का हाल कुछ ऐसा रहा

हरियाणा में तापमान की बात करें तो भिवानी 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जबकि हिसार में 35.0 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है वही अंबाला व करनाल में 1.5 मिमी तक हल्की बारिश ने गर्मी से मामूली राहत दी।

अगले 48 घंटे इन जिलों के लिए चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के साथ-साथ चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग ने विशेष रूप से आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों से दूर रहें।

31 मार्च के बाद शुरू होगी लू Haryana Weather

राहत की यह बूंदें ज्यादा समय तक साथ नहीं देंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मार्च के बाद बादलों की आवाजाही पूरी तरह थम जाएगी और आसमान साफ होते ही उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलना शुरू होंगी। इसके बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान में 3 से 5 डिग्री की तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो लू जैसी स्थिति पैदा कर सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related