Haryana weather update : हरियाणा में 10 जिलों में बारिश, 3 जिलों में ओलावृष्टि, देखें कल कैसा रहेगा मौसम

Date:

Kal ka Mausam : हरियाणा में नए-नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर प्रदेश के कई इलाको (Haryana weather update) में देखने को मिल रहा है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया गया था। इसके अनुरूप बारिश हुई और 3 जिलों हिसार, महेंद्रगढ़, नारनौल में ओले भी पड़े।

हरियाणा में आज हिसार समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर व बाकी के जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला है। हिसार में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश तो, फतेहाबाद सिरसा में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा रोहतक में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, रेवाड़ी, महंद्रगढ़ नारनौल में राजस्थान से लगते इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा झज्जर में भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के रडार के अनुसार बारिश का फैलाव अभी शाम तक आसपास के जिलों में भी हो सकता है।

Haryana weather update : इन जिलों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत, पानीपत, भिवानी, जींद, कैथल, पलवल, गुरुग्राम में भी तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवा, जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है, चल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

Haryana Weather Update Rain in 10 districts of Haryana, hailstorms
Haryana Weather Update Rain in 10 districts of Haryana, hailstorms

IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिनों प्रदेश के 10 जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू में ओलावृष्टि हुई है। राजस्थान में पूर्वी व उत्तरी जिलों में और पंजाब में भी लुधियाना के साथ ही आसपास के इलाको में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Haryana weather update : बीते दिनों कैसा रहा प्रदेश का तापमान

हरियाणा में बीते दिनों हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में बादलों की आवाजाही लगी रही है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। बीते दिनों प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान मेवात का 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा है ।न्यूनतम तापमान की बात करें तो भिवानी व करनाल में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम जानकारो के मुताबिक बारिश के चलते इस साल गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि इन दिनों फसलों की कटाई चल रही है और मंडियों में भी सरसों की आवक जारी है। ऐसे में फसलों के लिहाज से इस साल से किसान थोड़ चिंतित है। मौसम जानकारों का कहना है कि इस मौसम प्रणाली का असर आज भी ऐसा ही रहने वाला है।

Haryana weather update : आगामी 5 से 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आज भी प्रदेश के पूर्वी व उत्तरी जिलों में बारिश के आसार है। खासतौर से पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। आज 31 मार्च से यह मौसम प्रणाली प्रदेश से आगे निकलेगी, जिसके बाद मौसम शुष्क बना रह सकता है। उसके बाद 3 अप्रैल को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिससे प्रदेश में व पर्वतीय इलाको में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 7 अप्रैल को भी नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में बदलाव नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोभों के असर से अप्रैल के पहले पखवाड़े में तापमान से नीचे आ सकता है।

Haryana weather update : किन जिलों में कितना रहा तामपान

बीते दिनों हरियाणा के अंबाला जिले में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा है और अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा है। हिसार में न्यूनतम-अधिकतम तामपान 18.6 – 31.1 डिग्री रहा है। करनाल में न्यूनतम-अधिकतम तामपान 19.5 – 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 18.0 – 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। रोहतक की बात करें तो यहां पर न्यूनतम-अधिकतम तामपान 21.8 – 33.1, गुरुग्राम में 18.0 – 34.6, भिवानी में 22.0 – 35.3, मेवात में 22.0 – 35.3, यमुनानगर में 21.4 – 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related