Haryana weather update : हरियाणा में रविवार की तरह आज भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पांच जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और पानीपत में भारी बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में भी 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।
इससे पहले रविवार शाम को 10 जिलों सिरसा, जींद, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी,फतेहाबाद, कैथल, फरीदाबाद, झज्जर और भिवानी में झमाझम बारिश हुई। हरियाणा में औसत बारिश की बात करें तो इस मानसून सीजन में 24 अगस्त तक औसतन 322 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 357 एमएम बारिश हो चुकी है।
8 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है तो बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 866.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम कैथल में 175.2 एमएम बारिश हुई है। हालांकि भिवानी में 211 एमएम, जींद में 222 एमएम बारिश भी कम ही है। इन चार जिलों में इस बार अभी तक मानसून मेहरबान नजर नहीं आया है।
हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला — बरसात
अंबाला — 405.1 एमएम
भिवानी — 211.1 एमएम
चरखी दादरी— 407.3 एमएम
फरीदाबाद — 408.7 एमएम
फतेहाबाद — 179.2 एमएम
गुरुग्राम — 423.3 एमएम
हिसार — 267.7 एमएम
झज्जर — 478.6 एमएम
जींद — 222.3 एमएम
कैथल — 175.2 एमएम
करनाल — 326.3 एमएम
कुरुक्षेत्र — 474.8 एमएम
महेंद्रगढ़ — 614.8 एमएम
नूंह — 556.0 एमएम
पलवल — 363.9 एमएम
पंचकूला — 387.8 एमएम
पानीपत — 377.0 एमएम
रेवाड़ी — 490.8 एमएम
रोहतक — 464.4 एमएम
सिरसा — 164.9 एमएम
सोनीपत — 369.1 एमएम
यमुनानगर — 866.3 एमएम
कुल औसत — 357.0 एमएम
आगे कैसा रहेगा मौसम
26 अगस्त : यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंदगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।
27 अगस्त : पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी। रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।
28 अगस्त : अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।