Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह का ऐलान, सीएम ने कहा, 5 हजार करोड़ मंजूर हुए, जानें कब से शुरू होंगे रुपए

Date:

Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान करते हुए कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपए देने की तैयारी कर ली गई है। पहले बजट के अंदर इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जब हमारा दूसरा बजट आएगा, उसमें महिलाओं को 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। ये कार्यक्रम स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में 12 से 14 सितंबर तक होगा। इसमें गीता यज्ञ, गीता का वैश्विक पाठ और 13 सितंबर को गरुड़ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अहम बातें…
हरियाणा में 2 लाख कश्मीरी: CM नायब सैनी ने कहा कि कश्मीरियों ने हरियाणा के विकास में खूब योगदान दिया। कुरुक्षेत्र और कश्मीर हमारी अध्यात्म और धार्मिक विरासत है। हरियाणा में करीब 2 लाख कश्मीरी रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दे रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग मे इसका उदाहरण दिया था। उन्होंने कश्मीर की रानी यशोमती का खुद राजतिलक किया था। मोदी उसी प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

धारा 370 हटाकर अखंड भारत बनाया: CM ने आगे कहा कि कुरुक्षेत्र के पवित्र स्थल से गीता की अमृतवाणी पूरे विश्व के अंदर एक प्रकाश के रूप में फैल रही है। यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र और महर्षि कश्मीर के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को यहां प्रस्तुत किया गया है। मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश को अखंड भारत बनाने का काम किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...