HBSE Admit Card Download : कल से डाउनलोड होंगे दसवीं, 12वीं के रोल नंबर, देखें कैसे निकलेगा एडमिट कार्ड

Date:

HBSE Admit Card Download 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एडमिट कार्ड के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कल से यानि 17 फरवरी 2026 से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [www.bseh.org.in](http://www.bseh.org.in) से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

HBSE द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि स्कूल अपने स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं स्वयंपाठी (कम्पार्टमेंट/E.I.O.P.), अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय अंक सुधार तथा आंशिक अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम और माता का नाम दर्ज कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Admit Card : स्कूल मुखियाओं को दिए ये निर्देश

बोर्ड ने विद्यालय मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएं। प्रवेश-पत्र का विवरण सावधानीपूर्वक जांचने के बाद यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर उसे ठीक कराया जाए। बाद में प्राप्त होने वाले त्रुटि संबंधी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

यदि किसी विद्यालय या स्वयंपाठी परीक्षार्थी का अनुक्रमांक किसी कारणवश रोका गया है तो वे बोर्ड कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। नियमित विद्यार्थी विद्यालय वर्दी में विद्यालय पहचान पत्र या मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर आएं, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थी मूल आधार कार्ड साथ लाना सुनिश्चित करें।

HBSE Admit Card : दिव्यांगों को लेकर दिए निर्देश

दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखन सुविधा संबंधी अनुमति परीक्षा से पूर्व संबंधित दस्तावेजों के आधार पर लेनी होगी। इस संबंध में प्रधानाचार्य/केंद्र अधीक्षक द्वारा प्रमाणित दस्तावेजों की प्रति बोर्ड कार्यालय को ईमेल या पंजीकृत डाक से भेजी जाएगी।

किसी भी प्रकार की समस्या आने पर परीक्षार्थी हेल्पलाइन नंबर 01664-254309 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी से संबंधित मामलों के लिए [assrs@bseh.org.in](mailto:assrs@bseh.org.in) तथा सेकेंडरी के लिए [assec@bseh.org.in](mailto:assec@bseh.org.in) पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related