Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमAPK File Scam : शादी का कार्ड नहीं, साइबर ठगी का जाल,...

APK File Scam : शादी का कार्ड नहीं, साइबर ठगी का जाल, डॉट एपीके फाइल वाले फेक इन्विटेशन पर जारी की एडवाइजरी

APK File Scam : शादियों के सीज़न की शुरुआत के साथ ही साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। जिला पुलिस भिवानी ने डिजिटल वेडिंग इन्विटेशन के नाम पर भेजी जा रही दुर्भावनापूर्ण .apk फाइलों के माध्यम से हो रही साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

एसपी भिवानी सुमित कुमार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त डिजिटल निमंत्रण लिंक को खोलने या .apk फॉर्मेट में भेजी गई एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से बचें। व्हाट्सएप पर प्राप्त होने वाले अंजान लिंक व एंड्रॉयड फोन पर प्राप्त होने वाले अंजान लिंक को बिना सत्यापन के ना खोलें। साइबर ठग शादी के निमंत्रण (Wedding Invitation) का झांसा देकर व्हाट्सऐप, मैसेज या ईमेल के माध्यम से एक लिंक भेजते हैं।

लिंक पर क्लिक करने के बाद यूज़र को एक .apk फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, जो अक्सर वेडिंग कार्ड डिजाइन ऐप या व्यूअर के रूप में दिखाई देती है। वास्तव में यह एक दुर्भावनापूर्ण फाइल होती है। जैसे ही व्यक्ति इसे इंस्टॉल करता है, ठगों को उसके मोबाइल फोन तक अनधिकृत पहुंच मिल सकती है, जिससे बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और अन्य निजी डेटा चोरी किया जा सकता है।

APK File Scam : जिला पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियां

  • किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध ईमेल से प्राप्त .apk फाइल को कभी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।
  • यदि किसी परिचित के नाम से डिजिटल निमंत्रण प्राप्त हो, तो पहले कॉल या अन्य माध्यम से उसकी पुष्टि अवश्य करें।
  • ऐप्स केवल Google Play Store (Android) या Apple App Store (iOS) जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें।
  • मोबाइल फोन और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें ताकि नवीनतम सुरक्षा फीचर्स सक्रिय रहें।
  • किसी भी ऐप को इंस्टॉल करते समय उसकी मांगी गई अनुमतियों (Permissions) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • व्हाट्सऐप या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त किसी भी .apk फाइल या संदिग्ध लिंक को ओपन न करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। किसी भी थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप डाउनलोड करना गंभीर जोखिम हो सकता है।
  • फर्जी ऐप्स की जांच कैसे करें : Android स्मार्टफोन में Google Play Store पर जाएं, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Play Protect विकल्प चुनें।
  • वहां “Scan” या “Check for Harmful Apps” विकल्प के माध्यम से अपने फोन में मौजूद संभावित खतरनाक ऐप्स की जांच करें और संदिग्ध ऐप्स को तुरंत अनइंस्टॉल करें।
  • यदि कोई व्यक्ति अनजाने में ऐसी साइबर ठगी का शिकार हो जाता है या उसके खाते से अवैध लेन-देन होता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाना/पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
  • जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि डिजिटल सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की पहली शर्त है। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।
    पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।

 

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...