HC Sunil Sandhu : समाज सेवी हेड कांस्टेबल सुनील संधु के पक्ष में उतरी बूरा-सिरोही खाप और कंडेला खाप

Date:

HC Sunil Sandhu : हरियाणा के कैथल में तैनात समाज सेवी हेड कांस्टेबल सुनील संधु को बर्खास्त किए जाने पर बूरा-सिरोही तथा कंडेला खाप ने कड़ा एतराज जताया है। खापों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बूरा खाप के पदाधिकारियों ने सरकार एवं प्रशासन को चेतावनी दी कि इस अनुचित व्यवहार में शीघ्र सुधार किया जाए, अन्यथा बूरा खाप के वार्षिक स्थापना दिवस पर इस विषय को लेकर बड़ा और निर्णायक फैसला लिया जाएगा। बूरा सिरोही खाप सदैव समाज में न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक संतुलन को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत रही है। खाप ने हर समय असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध एक मजबूत शक्ति बनकर समाज का मार्गदर्शन किया है।

सुनील संधु समाज में फैल रही नशे की कुरीति के खिलाफ बुलंद आवाज बनकर निरंतर कार्य कर रहे थे लेकिनदुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन द्वारा उनकी आवाज को अनैतिक तरीके से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बूरा सिरोही खाप प्रशासन के इस रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा पूरी बूरा खाप सुनील संधू के समर्थन में दृढ़ता से खड़ी है।

HC Sunil Sandhu को बर्खास्त करना गलत, निष्पक्ष जांच जरूरी : कंडेला खाप

इधर कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, प्रैस प्रवक्ता जगत सिंह रेढू व प्रधान महासचिव राज सिंह कंडेला ने कहा कि हरियाणा सरकार की सहमति से पुलिस कर्मी सुनील संधु को बिना किसी जांच के अन्यायपूर्ण तरीके से बर्खास्त किया है। जो सरकार की प्रशासन पर कमजोर पकड़ और सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। सरकार को इस मामले में उचित निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और तब तक इस मामले से संबंधित अधिकारी को भी बर्खास्त करना चाहिए।

अन्यथा फिर सुनील संधु को भी बहाल करना चाहिए। इस तरह के तानाशाही रवैए और अन्यायपूर्ण तरीके से बर्खास्त किया जाना हरियाणा की भाजपा सरकार के अनुभवहीन शासक को दर्शाता है। सर्वजातीय कंडेला खाप हरियाणा सरकार से मांग करती है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

RBI Assistant Bharti 2026: RBI ने 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती शुरू की

RBI Assistant Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर...

Education news : सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की तर्ज पर लगेंगी एलईडी

Education news : हरियाणा में सरकारी स्कूलों में शिक्षा...

Haryana railway news: होली पर हरियाणा से गोमतीनगर- खातीपुरा तक स्पेशल ट्रेन

Haryana railway news: त्योहारों को देखते हुए हरियाणा के रेल...