Holi color removal tips: होली के जिद्दी रंग हटाने के सुरक्षित घरेलू उपाय

Date:

Holi color removal tips: होली के दौरान सभी एक दूसरे को रंग लगते है इसमें से कुछ रंग कच्चे और कुछ पक्के होते है। ऐसे में कच्चा रंग तो आसानी से चेहरे से उतर जाता है लेकिन इसमें से कुछ पक्के रंग हाथ नाखुनो से नहीं उतर पातें लेकिन इससे घबराने की कोई जरुरत नहीं है। त्वचा को रगने की जगह आप रसोई में पड़ी कुछ चीजों का प्रयोग करके बिना स्किन को कोई नुकसान पहुंचाए रंग को उतार सकतें है।

ऐसे होता है त्वचा को नुकसान Holi color removal tips

Holi color removal tips: होली के जिद्दी रंग हटाने के सुरक्षित घरेलू उपाय
Holi color removal tips: होली के जिद्दी रंग हटाने के सुरक्षित घरेलू उपाय

होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले कई रंगों में केमिकल मिलावट हो सकती है। ये रंग त्वचा की ऊपरी परत में जम जाते हैं और सामान्य साबुन से नहीं निकलते। ऐसे में तेज रगड़ या कठोर क्लीनर का प्रयोग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि होली के बाद स्किन केयर में संयम सबसे जरूरी है। Holi Stubborn Color Remedies

क्यों जिद्दी हो जाते हैं होली के रंग Holi Stubborn Color Remedies

आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में धात्विक कण, सिंथेटिक डाई और कृत्रिम पिगमेंट होते हैं। ये त्वचा की बाहरी परत से चिपक जाते हैं। जानकरों के मुताबिक अगर आप त्वचा को बार बार रगड़ते है तो प्रकृतिक नमी ख़त्म हो जाती है जिससे जलन और खुजली जैसी चीजें होती है। इसलिए बेहटा है की घरेलू उपाए करके त्वचा को साफ किया जा सकें। Holi color removal tips

सरसों का तेल और नींबू का मिश्रण

अगर चेहरे पर पक्का रंग चढ़ गया है तो इसे उतरने के लिए एक चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ें। और इस मिश्रण को हल्के हाथों से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। जिससे नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है, जबकि तेल त्वचा को मुलायम बनाकर रंग को ढीला करता है। इसके बाद 5 से 7 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रखें कि यदि त्वचा पर कट या घाव हो तो नींबू का प्रयोग न करें। Holi color removal tips

बेसन और दही का उबटन

इसके अलावा दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। जिससे इसे चेहरे या हाथों पर लगाकर हल्का सूखने दें। जब यह सूखने लगे तो धीरे धीरे मसाज करते हुए हटाएं। यह न सिर्फ रंग हटाने में मदद करता है, बल्कि धूप से हुई टैनिंग को भी कम करता है। जानकरों के मुताबिक बेसन त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाता है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को चमक देता है। Holi Stubborn Color Remedies

ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी

यदि आपकी त्वचा तैलीय है और रंग गहराई तक जम गया है तो मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है। इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के रोमछिद्रों से अतिरिक्त तेल और रंग को सोखने में मदद करती है। लेकिन ध्यान रखें कि पैक पूरी तरह सूखने न दें। हल्का सूखते ही धो लें ताकि त्वचा ज्यादा ड्राई न हो। Holi color removal tips

संवेदनशील त्वचा के लिए खीरा और शहद

अगर त्वचा बहुत संवेदनशील है तो खीरे का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर लगाएं। इसे रुई से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। खीरा त्वचा को ठंडक देता है और शहद नमी बनाए रखता है। यह उपाय उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिनकी स्किन पर जलन जल्दी होती है।

क्या न करें

होली के बाद इन गलतियों से बचें बार बार हार्श साबुन का उपयोग न करें स्क्रबर से तेज न रगड़ करें। केमिकल ब्लीच का प्रयोग न करें। बार बार फेस वॉश बदलना नहीं चाहिए।

होली से पहले बचाव कैसे करें

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि होली खेलने से पहले बालों और त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाएं फुल स्लीव कपड़े पहनें सनस्क्रीन का उपयोग करें। यह तैयारी रंग को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकती है।

क्यों यह जानकारी जरूरी है

भारत में हर साल होली के बाद त्वचा संबंधी शिकायतें बढ़ जाती हैं। कई त्वचा क्लीनिकों के अनुसार त्योहार के बाद एलर्जी और रैशेज के मामलों में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि देखी जाती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related