HPSC Recruitment: हरियाणा सिविल सेवा भर्ती शुरू, 26 अप्रैल को परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

Date:

HPSC Recruitment: हरियाणा में सिविल सेवा भर्ती के लिए आवेदन प्रकारिया शुरू हो चुकी है जिसके चलते करीब 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये जाएंगें। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह 26 फरवरी तक आवेदन कर सकता है।

इस भर्ती के लिए कई अहम पद है जैसे कार्यकारी शाखा अदि। 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के उपरांत सफल होने के बाद फिर जून में मुख्य परीक्षा होगी जिसके तहत इस भर्ती के लिए चयन किया जाएगा। हलाकि इसमें इंटरव्यू भी पास करना होगा। जो भी अभ्यर्थी प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहता है उसके लिए यह भर्ती एक अच्छे अवसर के रूप में सामने आई है। HPSC Recruitment

हरियाणा सिविल सेवा भर्ती की पूरी जानकारी HPSC Recruitment

HPSC Recruitment: हरियाणा सिविल सेवा भर्ती शुरू, 26 अप्रैल को परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
HPSC Recruitment: हरियाणा सिविल सेवा भर्ती शुरू, 26 अप्रैल को परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

हरियाणा में सरकारी नौकरी की चाहा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अहम मोके के रूप में सामने आई है। यह भर्ती में हरियाणा सिविल सेवा के अंतर्गत करीब 102 पदों को भरने के लिए निकली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह 26 फरवरी से पहले आवेदन कर सकता है। इस भर्ती का आयोजन हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा किया जा रहा है, जो राज्य की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं के लिए चयन प्रक्रिया संचालित करता है।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती में चयन के लिए 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा करवाई जाएगी इसके बाद 27 से 29 जून के बीच मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके उपरांत अगस्त और सितंबर में इंटरव्यू करवाया जा सकता है जिसके चलते इस भर्ती पूरी की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती HPSC Recruitment

जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के तहत कई अहम पद भरे जाएगें इसमें हरियाणा सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के 24 पद शामिल है इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक के 8 पद शामिल है और उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी के 27 पद एवं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के 2 पद इस भर्ती में शामिल है। इसके अलावा सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 3 पद और जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का 1 पद
इस भर्ती के लिए शामिल किया गया है।

सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी के 22 पद जिसके चलते सभी को मिलाकृ करीब 102 पदों पर भर्ती की जा रही है। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार हर साल इस परीक्षा के लिए हजारों उम्मीदवार आवेदन करते हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ जाती है। इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। HPSC Recruitment

जरुरी बातें

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह सिलेबस के अनुसार पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए। इससे तैयारी और भी अच्छी होगी इसके अलावा समय प्रबंधन पर खास ध्यान देना चाहिए। क्योकि समय पर सभी कार्य सही से करने पर ही सेलेबस कवर होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related