HSSC Recruitment: हरियाणा में ग्रुप C के तहत करवाई जा रही भर्ती के लिए 4227 पदों के लिए आवेदन किए जा रहे है इसमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की और से कई अलग -अलग पदों के लिए भर्ती शुरू कि गई है जिसके चलते स्टाफ नर्स, जूनियर इंजीनियर, फॉरेस्ट गार्ड जैसे पद रखे गए है।
इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए 9 फरवरी से ही आयोग की वेबसाइट खुल गई है। जिसके चलते 23 फरवरी तक आवेदन किए जाएगें। आयोग की और से यह बात भी साफ की गई है की भर्ती के लिए अंतिम डेट जो 23 फरवरी दी गई है उसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह भर्ती प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने और राज्य के कई सरकारी संस्थानों में खली पड़े पदों को भरने के लिए करवाई जा रही है। HSSC Recruitment
हरियाणा ग्रुप सी भर्ती HSSC Recruitment
इस भर्ती में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए करीब 4227 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके चलते यह भर्ती विज्ञापन संख्या 04 2026 के अंतर्गत करवाई जा रही है। इस भर्ती में राज्य के लग अलग सरकारी विभागों में खली पड़े पदों को भरें के लिए करवाई जा रही है। यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन करवाई जा रही है ताकि कोई भी कही से भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकें
इन पदों पर करवाई जाएगी भर्ती
इस भर्ती के लिए कई मुख्या पद शामिल किए गए है इसमें मुख्यता स्टाफ नर्स, डिस्पेंसर, रेडियोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड, डाइटिशियन, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट,लीगल असिस्टेंट, टेक्निशियन जैसे पदों को शामिल किया गया है। इसी के अंदर ही उमीदवारों को चयन किया जाएगा।
आवेदन तिथि के लिए जरूरी शर्तें HSSC Recruitment
हरियाणा ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे निर्धारित की गई है.आयोग ने साफ कहा है कि अंतिम तारीख में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना जरूरी है. इस भर्ती की सबसे अहम शर्त यह है कि केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET परीक्षा पास की है. चयन प्रक्रिया CET स्कोर के आधार पर आगे बढ़ेगी।
HSSC के आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भर्ती की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न विभागों की जरूरतों को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। HSSC Recruitment
जिसके चलते उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंग। भर्ती को समय के अनुसार ही करवाने के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है। यह भर्ती युवाओं के लिए एक विशेष अवसर के रूप में है। यह भर्ती स्वास्थ्य और तकनीकी सेवाओं को मजबूत करेगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी और हजारों युवाओं को स्थायी रोजगार मिलने की संभावना बनेगी।

