Jind Bal vivah : दुल्हन 16 की, दूल्हा निकला 25 साल का, रूकवाई शादी, बालिका वधु बनने से बची

Date:

Jind Bal vivah : बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की सतर्कता से लोन गांव के बाद अब जींद में भी एक नाबालिग बालिका वधु बनने से बच गई। बाल विवाह की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए नाबालिग की शादी को रुकवाया और साथ ही स्वजनों को विवाह न करने के लिए जानकारी दी। स्वजनों ने आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही विवाह करेंगे।

भिवानी रोड पर एक नाबालिग लड़की की शादी (Jind Bal vivah)

बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता को सूचना मिली थी कि शहर के भिवानी रोड पर एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है और बारात फतेहाबाद से आई हुई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, महिला सिपाही आरती, मोनिका, पूजा, दीपक व सामाजिक संगठन मिशन टू द डेस्परेट एंड डेस्टिट्यूट (एमडीडी) आफ इंडिया की टीम मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। टीम द्वारा स्वजनों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे, तो स्वजन टाल मटोल करने लगे। जब सख्ती से जांच की गई, तो सामने आया कि लड़की की उम्र 16 वर्ष है और फतेहाबाद से बारात लेकर पहुंचा दुल्हा 25 वर्ष का है।

Jind Child Marriage: Bride is 16, groom turns out to be 25, marriage stopped, child saved from becoming a bride
Jind Child Marriage: Bride is 16, groom turns out to be 25, marriage stopped, child saved from becoming a bride

 

लड़की के माता-पिता है अनपढ़ (Jind Bal vivah)

स्वजनों ने बताया कि लड़की के माता-पिता अनपढ़ हैं और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए वह गलती से ऐसा कर रहे थे। स्वजनों को समझाया गया कि आपकी लड़की नाबालिग है। इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें, ताकि कोई कानूनी अड़चन नहीं आए। इसके बावजूद भी अगर नाबालिग लड़की की शादी करते हैं, तो आप सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर परिवार सहमत हो गया व शादी को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद स्वजनों ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिए कि वह कानून की पालना करेंगे व लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related