Saturday, June 27, 2026
HomeहरियाणाGehu Khareed : मंडियों में कल से सरसों की और एक अप्रैल...

Gehu Khareed : मंडियों में कल से सरसों की और एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद होगी शुरू

Gehu Khareed :  सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू हो जाएगी। जिले में जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना, अलेवा, पिल्लूखेड़ा और नरवाना मंडी में सरसों की खरीद होगी। फिलहाल मंडियों में सरसों की एकाध ढेरियां आ रही हैं। जोकि प्राइवेट बोली पर 6300 से लेकर 6500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक रही है। जबकि सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में समर्थन मूल्य पर इस बार सरसों की कम ही खरीद होने की संभावना है। जिले में करीब 10 हजार एकड़ में सरसों की फसल है। हैफेड को सरसों की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी तरफ गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी।

Wheat Purchase: Government procurement of mustard will begin in the markets from tomorrow and wheat from April 1.
Wheat Purchase: Government procurement of mustard will begin in the markets from tomorrow and wheat from April 1.

 

जिले में सात मंडियों सहित कुल 39 जगह पर गेहूं की खरीद होगी। मंडियों में तो प्रशासन की तरफ से साफ- सफाई करवाई है। लेकिन खरीद केंद्रों पर अभी कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। हर साल जिले की मंडियों में अप्रैल में पहले सप्ताह के बाद ही गेहूं आना शुरू होता है। उसी के हिसाब से प्रशासन भी तैयारी करता है। लेकिन इस बार मंडियों में गेहूं की आवक जल्द शुरू हो सकती है। क्योंकि अप्रैल के पहले सप्ताह में सामान्य से अधिक तापमान रहने की वजह से गेहूं पर प्रतिकूल असर पड़ा। ऐसे में जिन क्षेत्राें सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता कम है, वहां पर गेहूं की फसल समय से पहले पकेगी। पिंडारा, बिरौली, रधाना सहित अन्य गांवों में सैकड़ों एकड़ में गेहूं की फसल पक चुकी है। अगले तीन से चार दिन में कंबाइन से कटाई शुरू हो जाएगी। जिले में दो लाख हेक्टेयर से ज्यादा में गेहूं की फसल है।

फसल खरीद के नए नियमों का किसान व आढ़ती कर रहे विरोध (Gehu Khareed)

फसल खरीद को लेकर सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन आई हुई है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जिस किसान का नाम है, वह गेट पास कटवाने के लिए तीन व्यक्तियों का चयन कर सकता है। जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित कोई भी, या फिर उसके परिवार का कोई भी सदस्य जो उसकी फैमिली आइडी में है। वह बायोमेट्रिक लगा सकता है। जिस मोबाइल नंबर को किसान ने पोर्टल में दिया हुआ है। वह मोबाइल भी साथ लाना होगा। जिस वाहन में गेहूं को अनाज मंडी में लाया जाएगा, उसका नंबर होना जरूरी है। किसानों का कहना है कि ज्यादातर परिवारों में फसल का रजिस्ट्रेशन बुजुर्ग के नाम पर है। रात को फसल कटती है, तो उस समय बुजुर्ग का मंडी में आना संभव नहीं है। सरकार को पुराने नियमों पर ही फसल खरीद करनी चाहिए। मंडी में आढ़तियों के पास डिजिटल कांटे होने चाहिएं। आढ़ती जिसके विरोध में हैं।

Wheat Purchase: Government procurement of mustard will begin in the markets from tomorrow and wheat from April 1.
Wheat Purchase: Government procurement of mustard will begin in the markets from tomorrow and wheat from April 1.

पुराने नियमों के अनुसार ही की जाए फसलों की खरीद : सिहाग (Gehu Khareed)

जींद नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिहाग ने कहा कि आढ़ती फसलों की खरीद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बारदाना व लोडिंग की व्यवस्था तो प्रशासन व एजेंसियों को करनी है। सरकार खरीद को लेकर जो नए नियम लेकर आई है, वो सही नहीं हैं। पुराने नियमों के अनुसार ही फसलों की सरकारी खरीद होनी चाहिए। तीन दिन पहले इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

मंडी में साफ- सफाई व अन्य व्यवस्था करवा दी है : सचिव (Gehu Khareed)

जींद मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च शुरू हो जाएगी। मंडी में पेयजल, साफ- सफाई सहित अन्य व्यवस्था की जा चुकी है। सरसों की खरीद हैफेड को करनी है। फिलहाल मंडी में जो सरसाें आ रही है, वो प्राइवेट बोली पर 6300 से 6500 रुपये के भाव बिक रही है। गेहूं की एक अप्रैल से खरीद होगी। उससे पहले खरीद केंद्रों पर साफ- सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करवा दी जाएंगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...