Jind Latest news : हरियाणा के जींद में सदर थाना के अंतर्गत आने वाली टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी में तैनात पुलिस ASI यशवीर पर एक महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात को साढ़े 11 बजे शराब के नशे में वह उनके घर में घुस आया और बदतमीजी करने लगा। महिला ने आरोप लगाए कि यशवीर ने उसके व उसकी बहन के हाथ भी पकड़े। जब उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो वह भाग गया। महिला ने इसकी एक वीडियो भी बनाई है।
महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने ASI को लाइन हाजिर कर दिया। सदर थाना के अंतर्गत आने वाली एक महिला ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार रात (Jind news) को अपने घर में अपने बेटे का जन्मदिन था। रात को साढ़े 11 बजे यशवीर उनके घर पहुंचा और दरवाजे पर लात मारकर उसे खोल दिया। महिला ने कहा कि यशवीर ने उसका हाथ पकड़कर उसे दूसरे कमरे में खींचने की कोशिश की।
Jind Latest news : ASI पर धमकी देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
महिला ने आरोप लगाए कि जब उसने विरोध किया तो ASI ने उन्हें धमकी दी। उनके घर में उसकी मां, दूसरी बहन, बेटा थे, जो सभी डर से सहम गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद यशवीर मौके से फरार हो गया। महिला ने कहा कि घर में उसकी बेटी के साथ भी गाली-गलोज की। यशवीर अंदर घर में घुस गया जबकि उसके तीन अन्य साथी बाहर गाड़ी में बैठे थे। महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
महिला थाना प्रभारी ने मोनिका (Mahila Thana Police) ने बताया कि दो महिलाएं शिकायत लेकर आई हैं। उनकी शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जा चुका है।
SP कुलदीप सिंह ने बताया कि ASI पर एक महिला ने शराब पीकर जबरदस्ती घर में घुसने के आरोप लगाए हैं। प्राथमिक कार्रवाई के रूप में एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो FIR के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

