Jind Private Bus Conductor : प्राइवेट बस में परिचालक द्वारा बुजुर्ग यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करने का मामला सामने आया है। एक यात्री ने इस मामले की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर की। इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो के अनुसार सोमवार को जींद-असंध रूट पर चलने वाली बस में परिचालक ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे बीच रास्ते में बस से नीचे उतार दिया। वहीं बस में अमरहेड़ी गांव की एक बुजुर्ग महिला भी थी। उसके साथ भी परिचालक ने बुरा व्यवहार किया।
परिचालक के खिलाफ पहले भी दुर्व्यवहार की शिकायतें आई (Jind Private Bus Conductor)
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यात्री का आरोप है, चालक पटियाला चौक से लेकर कंडेला तक फोन पर बात करता रहा। पहले भी परिवहन समिति के चालक व परिचालक द्वारा यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करने की शिकायतें सामने आती रही हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत पहले समाधान शिविर में भी दी थी। जिसके बाद जिला परिवहन विभाग कार्यालय द्वारा परिवहन समिति के कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया था। वहीं परिवहन समिति की बस में विद्यार्थियों व बुजर्गों के रियायती पास पर सफर करने को लेकर भी एतराज किया जाता है।

यात्रि कर रहे हैं ये मांग (Jind Private Bus Conductor)
पाठकों को बता दें कि, जींद जिले में परिवहन समिति की 162 बस हैं। इसमें से नरवाना, असंध, गोहाना, बरवाला, हांसी व पानीपत जैसे रूट शामिल हैं। इन रूट से काफी विद्यार्थी, बुजुर्ग व अन्य यात्री शहर में आते हैं। इन रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने पर यात्री परिवहन समिति की बस में सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है, रोडवेज बसों की तरह परिवहन समिति की बसों में भी बुजुर्ग या विद्यार्थियों सहित अन्य यात्रियों के रियायती पास मान्य किए जाएं, ताकि उन्हें बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
जींद-असंध रूट पर चलने वाली एक बस में बुजुर्ग यात्रियों के साथ परिचालक द्वारा बुरा व्यवहार करने का मामला संज्ञान में आया है। कार्यालय के कर्मचारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

