Julana Chairmain : जुलाना में नगर पालिका चेयरमैन का पद खाली, संजय जांगड़ा हो चुके सस्पेंड

Date:

Julana Chairmain : हरियाणा के जींद जिले के जुलाना नगर पालिका क्षेत्र के चेयरमैन का पद डा. संजय जांगड़ा के सस्पेंशन के बाद खाली हो गया है। वाइस चेयरमैन पवन कुमार ने चेयरमैन का चार्ज उनको संभलवाने के लिए वीरवार को जिला नगर आयुक्त, डीसी मोहम्मद इमरान रजा और शहरी स्थानीय निकाय महानिदेशक के नाम पत्र लिखा है।

वाइस चेयरमैन ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि अगर किसी मामले में चेयरमैन के जेल में जाने या अन्य कारणों से पद खाली हो जाता है, तो नियमानुसार वाइस चेयरमैन को चेयरमैन का कार्यभार सौंपा जाता है। नगरपालिका सचिव ने इस मामले में जिला नगर आयुक्त और उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। जल्द ही वाइस चेयरमैन को चेयरमैन का चार्ज संभलवाया जाएगा।

Julana Chairmain : 3 मार्च को रिश्वत के मामले में कर दिया था सस्पेंड

डा. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक ने रिश्वत के एक मामले में तीन मार्च को निलंबित कर दिया था। 16 अगस्त 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने चेयरमैन डा. संजय जांगड़ा को दो लाख 27 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि एक ठेकेदार का 91 लाख 20 हजार 454 रुपये का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी।

Julana Chairman post  vacant  Sanjay Jangra has been suspended.
Julana Chairman post vacant Sanjay Jangra has been suspended.

ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी थी। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू किया था। हालांकि 38 दिन बाद सितंबर में वे जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे और उसके बाद दोबारा चेयरमैन का पदभार संभाल लिया था। उनके खिलाफ रिश्वत के मामले में जांच चल रही है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज दर्ज है।

Julana Chairmain : संजय जांगड़ा ने कहा, गलत जानकारी दी जा रही

तीन मार्च को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जारी पत्र के अनुसार अगर किसी निकाय के अध्यक्ष या सदस्य के खिलाफ आपराधिक मामले में जांच, पूछताछ या विचारण लंबित हो तो उसे निलंबित किया जा सकता है। इसी के चलते डा. संजय जांगड़ा को निलंबित किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि उनका निलंबन गिरफ्तारी की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। इस मामले में डा. संजय जांगड़ा ने कहा कि उन्हें जो पत्र विभाग से मिला है, उसमें लिखा गया है कि वे रंगे हाथों पकड़े गए हैं। जबकि वे ना तो रंगे हाथों पकड़े गए थे और ना ही उनसे कुछ बरामद हुआ था।

Julana Chairmain : चार्ज संभलवाने के लिए लिखा है पत्र वाइस चेयरमैन

वाइस चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि चेयरमैन का पद रिक्त हो जाने के बाद नियमानुसार वाइस चेयरमैन को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके लिए उन्होंने जिला नगर आयुक्त, डीसी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग महानिदेशक के नाम पत्र लिखा है। जुलाना में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी वार्डों में समान रूप से काम करवाएंगे, कोई भेदभाव नहीं होगा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति से चलती है। उसी नीति के तहत सबको साथ लेकर चलेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related