Julana chairman : जुलाना नगर पालिका चेयरमैन संजय जांगड़ा सस्पेंड, रिश्वत के मामले में कार्रवाई

Date:

Julana chairman suspended : जींद में जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डा. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग महानिदेशक ने सस्पेंड कर दिया है। संजय जांगड़ा पर यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है।

16 अगस्त 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो लाख 27 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में डा. संजय जांगड़ा को गिरफ्तार किया था। हालांकि सितंबर में वे जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने दोबारा नगरपालिका चेयरमैन का पद संभाल लिया था। उन पर आरोप था कि एक ठेकेदार की 91 लाख 20 हजार 454 रुपये के बिल पास करने की एवज में ये रिश्वत मांगी गई थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को की थी।

Julana chairman Julana Municipality chairman Sanjay Jangra suspended, action taken in bribery case
Julana chairman Julana Municipality chairman Sanjay Jangra suspended, action taken in bribery case

Julana chairman : 16 अगस्त को एंटी करप्शन ब्यूरो ने दर्ज किया था मामला 

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। इस संबंध में 16 अगस्त को एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में अभी जांच चल रही है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से जारी पत्र के अनुसार अगर किसी निकाय के अध्यक्ष या सदस्य के खिलाफ किसी आपराधिक मामले में जांच, पूछताछ या विचारण लंबित हो, तो उसको निलंबित किया जा सकता है। इस मामले में चेयरमैन संजय जांगड़ा से बात नहीं हो सकी, मंगलवार रात को उनका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related