kvs admission : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तरफ से देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रोसेस 2 अप्रैल तक पूरा किया गया है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है उन्हें अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो अब जल्द समाप्त होने वाला है। बाल बाटिका 1, 2 व 3 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट 8 अप्रैल को जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त कक्षा 1 के लिए अलॉटमेंट लिस्ट आज 9 अप्रैल 2026 को जारी होगी।
एडमिशन प्रक्रिया दस्तावेजों के आधार पर होगी (kvs admission)
अभिभावकों को बता दें कि, जिन बच्चों को पहली लिस्ट में सीट अलॉट की जाएगी उनको तय तिथियों के अंदर स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा और निर्धारित दस्तावेज जमा करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक (kvs admission)
- केवीएस अलॉटमेंट लिस्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपकों वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके लिए पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड करके और अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।
- पीडीएफ में आप अपने बच्चे का नाम, Application Submission Code, कैटेगरी आदि दर्ज हो सकती है।
एडमिशन के लिए चेक करें पूरा शेड्यूल (kvs admission)


अभिभावक ध्यान दें (kvs admission)
केवीएस एडमिशन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना होगा। ऐसे में अभिभावक तुरंत ही सभी दस्तावेज तैयार कर लें ताकी आवेदन के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े कुछ अहम दस्तावेज- निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (अगर आवश्यक हो), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे की लेटेस्ट फोटोग्राफ आदि हैं। सभी जरुरी दस्तावेज की डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की साझा कर दी जाएगी।

