ladli behna yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए राहत भरी किस्त जारी की है। लाडली बहना योजना के तहत मार्च महीने की 34वीं किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई। बता दें कि शुक्रवार 13 मार्च को 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1500 रुपये की राशि भेजी गई है। यह रकम डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में आई है।
ग्वालियर जिले के भितरवार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे लाभार्थियों के खातों में पैसा ट्रांसफर करें हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। पिछले महीने भी 33वीं किस्त में लाखों महिलाओं को राहत मिली थी।

लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें ? (ladli behna yojana)
यदि आप जानना चाहती हैं कि आपकी लिस्ट में नाम है या नहीं तो इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप वहां ‘फाइनल लिस्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- अब आप रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें ओटीपी डालते ही स्क्रीन पर आपका नाम दिख जाएगा।
- इस तरीके से आप आसानी से पता कर सकती हैं कि आप इस किस्त के लाभार्थी हैं या नहीं।

पेमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें (ladli behna yojana)
लाभार्थी महिलाएं 34वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस भी ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं।
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आप ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें।
- फिर इसके बाद आप स्क्रीन पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- इसे बाद आप कैप्चा कोड डालें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें.
- अब आप मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें और Search करें।
- इसके बाद आपके खाते में राशि का पेमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
- इसके साथ ही राशि ट्रांसफर होने के बाद बैंक की तरफ से भी SMS के सूचनाएं मिल जाएगी।
लाडली बहना योजना का लाभ (ladli behna yojana)
लाडली बहना योजना हर माह महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरत और छोटी-मोटी आवश्यकताओं में सहायता देती है। इसमें रकम डायरेक्ट बैंक खाते में आती है। पिछले किस्तों में जमा रकम ने लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार किया। योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य व जरूरतों में सहारा देना है। इस किस्त के आने से लाभार्थी महिलाएं अपने खर्चों का प्रबंधन आसानी से कर पाएंगी।

