Haryana Lado Scheme 4th Kist update : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया है। सीएम नायब सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त के रूप में 9 लाख 22 हजार से अधिक लाभार्थियों के खातों में 193 करोड़ रुपए डाले। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी की गई। इस योजना के तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों को 1,098 करोड़ की राशि जारी की गई।
सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 12 लाख 62 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में नवंबर और दिसंबर माह की सब्सिडी डाली गई। गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली बहनों के बैंक खातों में ₹38.97 करोड़ की सब्सिडी डाली गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत ₹101 करोड़ की राशि जारी की गई। विभिन्न 18 जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56,34,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹1,431 करोड़ की राशि डाली गई।

Lado Scheme 4th Kist : 7 फरवरी से पहले करवाना होता है लाइव फोटो अपडेट
बताया जा रहा है कि 7 फरवरी तक जिन पात्र महिलाओं ने अपना लाइव सर्टिफिकेट अपडेट करवा लिया था या फिर लाइव फोटो अपडेट करवा दिया था, उनके खाते में ही चौथी किस्त डाली गई है। जिन महिलाओं ने 7 फरवरी के बाद अपना फोटो स्टेटस लाइव करवाए हैं तो इस माह उनकी चौथी किस्त अटकने की आशंका है, क्योंकि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर माह की 7 तारीख से पहले फोटो लाइव अपडेट करना अनिवार्य है।
Lado Scheme 4th Kist : लाडो योजना का लाभ लेना है तो ये काम जरूर कर लें
अगर आपको लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना है तो प्ले स्टोर से दीनदयाल लाडो एप डाउनलोड कर के लाभार्थी के आधार कार्ड की KYC सबसे अनिवार्य है। इसके बाद इस पर अपनी डिटेल, लाइव फोटो, आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता, डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। परिवार पहचान पत्र (PPP) में आय का सही विवरण दिया गया हो। लाइव फोटो हर माह 7 तारीख से पहले अपडेट करनी अनिवार्य है।
यहां बता दें कि 1 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवार ही इसके पात्र थे लेकिन अब जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक है और उनके बच्चे 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 80% से अधिक अंक लाते हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। ‘निपुण भारत मिशन’ में दक्षता पाने वाले बच्चों की माताएं भी लाभार्थी होंगी।
लाभार्थी महिलाएं अपना स्टेटस Antyodaya Saral Portal या आधिकारिक मोबाइल ऐप पर देख सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधूरी केवाईसी या गलत बैंक विवरण के कारण भुगतान रुक सकता है, इसलिए सभी दस्तावेज अपडेट रखना जरूरी है।

