LPG petrol diesel price: पेट्रोल डीजल और एलपीजी पर सरकार का बयान, नया कदम लागू

Date:

LPG petrol diesel price: भारत सरकार की और से तेल की वैश्विक कीमतों को लेकर और पश्चिम एशिया में भू राजनीतिक तनाव के चलते घरेलू गैस को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है। इसके लिए अब नई व्यवस्था लागु की जा रही है। जिसके चलते अब LPG सिलेंडर को बुक करवाने का समय 15 दिन से 25 दिन कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक गैस को उपलब्ध करवाने का संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी करने का फैसला नहीं लिया गया है। नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू रसोई गैस और पाइप्ड गैस उपभोक्ताओं को किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े।

क्यों बदला गया एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियम LPG petrol diesel price

LPG petrol diesel price: पेट्रोल डीजल और एलपीजी पर सरकार का बयान, नया कदम लागू
LPG petrol diesel price: पेट्रोल डीजल और एलपीजी पर सरकार का बयान, नया कदम लागू

तेल मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के महीनों में उतार चढ़ाव बढ़ा है। ऐसे समय में सरकार गैस की आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना चाहती है। जिसके चलते यह नई व्यवस्था के तहत अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद ही संभव होगी बता दें कि अब से पहले यह यह समय अवधि 15 दिन थी। इसका उद्देश्य है कि आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बना रहे। LPG petrol diesel price

जानकारों के मुताबिक अधिकांश भारतीय परिवार एक सिलेंडर को औसतन 45 से 60 दिन तक उपयोग करते हैं, इसलिए बुकिंग अवधि में बदलाव से सामान्य उपभोक्ता पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता LPG petrol diesel price

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को सीमित किया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से होटल और रेस्तरां के अल्वा छोटे उद्योग और अन्य व्यावसायिक उपयोगकर्ता इसमें शामिल हो सकते हैं।

पेट्रोल और डीजल कीमतों पर सरकार का रुख

तेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी जरूर हैं, लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि तुरंत पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की जरूरत पड़े। भारत में ईंधन कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं जैसे वैश्विक क्रूड ऑयल कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपया के अलावा टैक्स संरचना और सरकारी सब्सिडी नीति के अनुसार तय किये जाते है। LPG petrol diesel price

PNG उपभोक्ताओं के लिए क्या स्थिति है

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू पाइप्ड गैस यानी पीएनजी उपभोक्ताओं को फिलहाल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा की आशंका नहीं है। भारत का बड़ा हिस्सा प्राकृतिक गैस आयात मार्गों के जरिए आता है और फिलहाल सप्लाई चैन सामान्य रूप से काम कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related