Mahendragarh Jhajjar Bus: महेंद्रगढ़ से झज्जर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की बात सामने आ रही है। हरियाणा रोडवेज की और से महेंद्रगढ़ और झज्जर के बिच यात्रा करने वाले लोगो के लिए नई सौगात दी है। यात्रियों की लम्बे समय से मांग को पूरा करते हुए महेंद्रगढ़ और झज्जर के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। जिससे महंगे वाहनों के सफर से छुटकारा मिलेगा। Mahendragarh Jhajjar Bus
अकसर देखा गया है कि ग्रामीण रूटों पर सरकारी बसों की कमी के कारण छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब विभाग के इस कदम से कनेक्टिविटी की राह आसान हो गई है। जिससे छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को काफी लाभ होगा।
क्या रहेगा बसों का शेड्यूल Mahendragarh Jhajjar Bus

परिवहन विभाग ने इस रूट पर दो बसों के संचालन को हरी झंडी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए समय-सारणी इस प्रकार तय की गई है इसमें महेंद्रगढ़ से रवानगी के लिए बस हर रोज दोपहर 1:30 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चलेगी और शाम 3:30 बजे झज्जर पहुंचेगी। और झज्जर से वापसी यही बस सुबह 10:00 बजे झज्जर से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी।Mahendragarh Jhajjar Bus
इन गांवों और कस्बों को मिलेगा सीधा फायदा
इस नई बस सेवा शुरू होने से वाया बहू झोलरी के लोगो और कनीना, कारोली मोड़, बहू झोलरी और छुछकवास जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के यात्रियों को काफी लाभ होगा। इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन के अभाव में वाहनों या निजी टैक्सियों पर निर्भर थे, जिसमें समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती थी। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से रेवाड़ी और रोहतक की ओर जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
राजनीति और जन-दबाव लाई रंग Mahendragarh Jhajjar Bus
इस रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए स्थानीय लोगों ने राजनीती दबाव और जनदबाव की बात कही जा रही है क्योंकि पिछले काफी समय स ग्रामीण इस मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते हाल ही में बीजेपी विधायक कंवर सिंह यादव की ग्रामीणों से बातचीत के बाद अपनी मांग रखी जिसे गंभीरता से देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इस बात की अवगत करवाया गया जिसके चलते विभाग की और से बस सेवा शुरू की गई है।
कोसली रूट की बहाली का इंतजार
भले ही झज्जर रूट पर बसें शुरू हो गई हों, लेकिन ग्रामीणों की एक और पुरानी मांग अभी अधूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि महेंद्रगढ़ से वाया कोसली चलने वाली जो बस सेवाएं फिलहाल बंद हैं, उन्हें भी तुरंत बहाल किया जाए। कोसली रूट पर भी बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी आवागमन करते हैं, जिन्हें फिलहाल कनेक्टिंग बसें बदलनी पड़ती हैं।

