Majara Khap Jind : लीव इन रिलेशनशिप हमारी संस्कृति का कभी हिस्सा नहीं रहा : माजरा खाप

Date:

Majara Khap Jind : जींद।लीव इन व लव मैरिज कानून को लेकर माजरा खाप पंचायत जींद ने राजनीतिक दलों को उनकी चुप्पी पर रोष प्रकट किया है। माजरा खाप पंचायत (Majara Khap Jind) के प्रधान गुरविंदर सिंह, सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने सत्ता सीन व विपक्षी पार्टियों के विधायकों व सांसदों को प्रश्न किया किया है कि वे इन कानून के समर्थन में हैं या विरोध में।

Majara Khap Jind: Live-in relationships have never been a part of our culture: Majara Khap
Majara Khap Jind: Live-in relationships have never been a part of our culture: Majara Khap

उन्होंने कहा कि लीव इन रिलेशनशिप (Majara Khap Jind) हमारी संस्कृति का कभी हिस्सा नहीं रहा। युवा व युक्तियां बिना तलाक दिए लीव इन में रह रहे हैं और कुछ जोड़े तो दो चार माह में ही दूसरे पति या पत्नी को लीव इन में रख लेते हैं। खापों का मानना है एक गांव या आस-पास के गांव में युवक व युवती बहन-भाई माने जाते हैं। सम गोत्र के युवक-युवती भी बहन भाई होते हैं

लेकिन आज इन संस्कारों को युवा तोड़ रहा है। इससे गांव में भाईचारा खराब हो रहा है। सरकार से खाप पंचायतों की यह मांग है कि गांव या आसपास के गांव व सम गौत्र को छोड़ कर मां बाप की सहमति से शादी हो ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए। गुजरात सरकार ने भी ऐसा कानून बनाया है। खाप पंचायत तीन से चार बार मुख्यमंत्री को मिल चुकी है, लेकिन झूठा आश्वासन ही मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related