Today weather : अगले 2 घंटों में हरियाणा के इन इलाकों में बारिश, देखें आज का मौसम अपडेट

Date:

Today weather 15 march : हरियाणा में आज और कल बारिश का दौर रहेगा। हरियाणा कृषि मौसम विभाग ने सुबह साढ़े 6 बजे मौसम अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटों में सभी 22 जिलों में बारिश होगी। कुछ इलाकों में ज्यादा तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा है और कल का मौसम कैसा रहेगा।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार अगले तीन घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला/चंडीगढ़, यमुनानगर, सोनीपत,पानीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

Today weather : हरियाणा के इन इलाकों में होगी बारिश, ओलावृष्टि

वहीं अगले 2 घंटों के दौरान रेवाड़ी, बावल (हरियाणा) में ओलावृष्टि/तूफान के साथ मध्यम से भारी वर्षा और बिजली गिरने (30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं) की प्रबल संभावना है। अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा अगले 2 घंटों के दौरान झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, संभल, बिलारी, मिलक, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई (यूपी) भिवारी, तिजारा (राजस्थान) में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related