Masoom Sharma controversy : हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा ने फिर दी सफाई, कहावत के रूप में बोली थी 70 सरपंच हांडै वाली बात

Date:

Masoom Sharma controversy update : जींद। कार्यक्रम के दौरान स्टेज से पूर्व सरपंच को उतारने को लेकर हुए विवाद व 70 सरपंच हांडै वाली टिप्पणी को लेकर मासूम शर्मा ने एक बार फिर सफाई दी है। एक यूट्यूबर को दिए बयान में मासूम शर्मा ने कहा कि जो 70 सरपंच वाली बात कही थी। उससे अगर किसी को बुरा लगा है, तो वे अपने शब्द वापस लेते हैं। उन्होंने ये बात कहावत के रूप में बोली थी। ये तकिया कलाम है। साथ ही कहा कि विरोध तो जिंदा लोगों का होता ही है। विरोध करने वाले विरोध करेंगे और समर्थन करने वाले समर्थन करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी विरोध हुआ था। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा उनके रिश्तेदार हैं। उनका गांव में आना- जाना कम रहा है, इसलिए वे राजेंद्र शर्मा को जानते नहीं थे। मासूम शर्मा के मंगलवार को दिए बयान के बाद अब सरपंच एसोसिएशन दूसरे जनप्रतिनिधि संगठनों के साथ विचार- विमर्श के बाद आगामी फैसला लेगी। इससे पहले सोमवार को अमृतसर में एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में मासूम शर्मा ने अपने शब्द वापस लेने की बात कही थी। लेकिन साथ ही कहा था कि किसी एक व्यक्ति के कहने से पंचायत नहीं होती। साथ ही कुछ और बात कही थी, जिसके लहजे से सरपंच एसोसिएशन संतुष्ट नहीं थी।

Masoom Sharma controversy with former sarpanch news update
Masoom Sharma controversy with former sarpanch news update

Masoom Sharma controversy : मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के बीच ये था पूरा मामला 

इस मामले में आगामी फैसला लेने के लिए 26 फरवरी को जींद के साथ लगते हैबतपुर ग्राम सचिवालय में बैठक बुलाने की तैयारी थी। इस बैठक में सरपंच एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष व सभी जिलों के प्रधान, जिला परिषद प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष, ब्लाक समिति व नगर पार्षदों की एसोसिएशन के लोगों को शामिल होना था। लेकिन मासूम शर्मा के दोबारा आए बयान के बाद फिलहाल ये बैठक नहीं करने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि 18 फरवरी को मासूम शर्मा की बहन की 25वीं सालगिरह पर जींद के सफीदों रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान स्टेज से मासूम शर्मा ने स्टेज पर बैठे लोगों को उतरने के लिए कहा था। उस समय स्टेज पर मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।

जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे, पहले विचार- विमर्श करेंगे : प्रदेशाध्यक्ष

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर समैन ने कहा कि बैठक करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में वीडियो सामने आ गई। मासूम शर्मा ने दोबारा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपने शब्द वापस लेने व अन्य बातें कहीं हैं। इस वीडियो में जो बातें बोली हैं, उनको सुनकर बुधवार को जनप्रतिनिधियों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा, जिसका गलत मैसेज जाए।

मासूम शर्मा ने फोन पर माफी मांगी, लेकिन भाईचारा ही फैसला लेगा : पूर्व सरपंच

मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सोमवार को मासूम शर्मा ने उनसे फोन पर माफी मांगी है। लेकिन उनके हाथ में कुछ नहीं है, भाईचारा ही फैसला लेगा। मासूम शर्मा उनके रिश्तेदार हैं और सरपंच भाई हैं। इसलिए सभी बैठकर फैसला लेंगे, ताकि आगे इस तरह का कोई विवाद नहीं हो। मंगलवार को सरपंच एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष से भी फोन पर बात हुई है। मुद्दा उठाने वाले चुने हुए जन प्रतिनिधियों और आम आदमी का वे धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने उनकी आवाज उठाई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related