Namo Bharat Train: हरियाणा में भी अब नमो भारत कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। हरियाणा बजट स्तर में यह बड़ी घोषणा की गई जिसके चलते CM नायब सैनी ने बताया की गुरुग्राम फरीदाबाद औअर नोएडा को जोड़ने के लिए करीब 64 किलोमीटर लम्बे नए कॉरिडोर की मंजूरी मिल चुकी है। गुरुग्राम, हरियाणा में बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार ने NCR क्षेत्र के लिए बड़ी परिवहन पहल की घोषणा की है।
दिल्ली NCR में तेज यात्रा का सपना पूरा Namo Bharat Train

यह परियोजना को NCRTC के मध्य से लागु किया जायगा और जल्द ही इस योजना की पूरी रिपोर्ट भी सौंप दी जाएगी। जिसके चलते तेजी से कार्य शुरू किया जा सकें। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली NCR में सुरक्षित और तेज सार्वजानिक परिवहन सेवा उपलब्ध करवाना है। Namo Bharat Train
नमो भारत कॉरिडोर क्या है और क्यों अहम है
नमो भारत कॉरिडोर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का ही एक हिस्सा है जिसके चलने के बाद दिल्ली के आस पास के क्षेत्र में तेज आवाजाही विकसित की जा सकेगी। अभी हाल ही में दिल्ली से मेरठ कॉरिडोर पर भी नमो भारत ट्रैन की सेवाएं शुरू की जा चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से सफर तय कर सकती है। इस नए कॉरिडोर का करीब 52 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में आएगा जबकि इसकी कुल लम्बाई 64 किलोमीटर है।
इससे तीन प्रमुख आर्थिक केंद्र सीधे जुड़ेंगे
इस रूट से यात्री 3 प्रमुख केन्द्रो तक सीधा जुड़ सकेंगें इसमें गुरुग्राम में रूट इफको चौक से शुरुआत और फिर सेक्टर 29 से मिलेनियम सिटी क्षेत्र के अलावा सेक्टर 52, 57 और 61 तक फिर ग्वाल पहाड़ी तक कनेक्शन और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से सीधा जुड़ाव होगा।
फरीदाबाद में रूट सैनिक कॉलोनी से चलकर न्यू फरीदाबाद और फिर एनआईटी क्षेत्र के अलावा बाटा चौक से सेक्टर 12 से 15 और फिर दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से कनेक्शन से जुड़ेगा। इस तरह यह कॉरिडोर मेट्रो नेटवर्क, रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर के साथ एकीकृत परिवहन प्रणाली तैयार करेगा।
सरकार का दृष्टिकोण और संभावित असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत विजन के अनुरूप है। उनका मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से NCR में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में रोजाना लाखों लोग काम के लिए यात्रा करते हैं। अभी निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण बढ़ता है। Namo Bharat Train
नए कॉरिडोर के फायदे Namo Bharat Train
नए कॉरिडोर के बनते ही दैनिक यात्रा समय में कमी जिससे सड़क ट्रैफिक का दबाव घटेगा। और निवेश और रियल एस्टेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा इसके अलावा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा। इसके अलावा दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सफलता के बाद अन्य शहरों को जोड़ने की मांग तेज हुई थी।

