Sunday, July 26, 2026
Homeताजा खबरHydrogen Train Trial : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ...

Hydrogen Train Trial : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ सफल, 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से लगाए 2 चक्कर

Hydrogen Train Trial : हरियाणा के जींद जिले का नाम देश भर में स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया गया है, क्योंकि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल हो गया है। जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन होगा। सुबह सात बजे ट्रेन को यार्ड से बाहर निकाला गया। डीजल इंजन की सहायता से पहले ट्रेन को हांसी रोड पुल के नीचे तक लाया गया। वहां ट्रेन थोड़ी देर रूकी रही। इसके बाद ट्रेन को वापस जंक्शन पर लाया गया। वहां से सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई।

सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर डीजल इंजन से ट्रेन पिंडारा पहुंची। यहां से डीजल इंजन को हटाकर ललितखेड़ा तक हाइड्रोजन इंजन के साथ ट्रेन का रनिंग ट्रायल किया गया। दोनों स्टेशनों के बीच दो बार ट्रेन को चलाया गया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी दस किलोमीटर है। फिर पिंडारा पहुंचने के बाद गोहना से आगे मोहाना तक डीजल इंजन के साथ ही हाइड्रोजन ट्रेन को ले जाया गया। फिर मोहाना से वापस ट्रेन जींद के लिए रवाना हुई।

Hydrogen Train Trial successful, making two trips at a speed of 70 kilometers per hour.
Hydrogen Train Trial successful, making two trips at a speed of 70 kilometers per hour.

Hydrogen Train Trial : ट्रायल के लिए हाइड्रोजन ट्रेन में रखे 35-35 लीटर के कैन

पहले हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल 22 फरवरी को होना था, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते उस दिन इसका ट्रायल नहीं हो पाया था। उस दौरान ट्रेन काे हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में खड़ा कर टेस्टिंग की गई थी। अब बुधवार को ट्रेन की ट्रायल की गई है। ट्रायल के लिए ट्रेन में एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं। एक कैन दस से 15 लीटर की क्षमता वाला है।

बतां दे कि यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है। यह ट्रेन एक जनवरी को दिल्ली से जींद जंक्शन पर पहुंची थी। लगभग दो महीने से प्लांट के अंदर हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग का काम चल रहा था। अब लगभग दो महीने बाद ट्रेन का रंनिग ट्रायल होगा।

Hydrogen Train Trial successful, making two trips at a speed of 70 kilometers per hour.

इससे पहले जनवरी माह 29 तारीख को भंभेवा स्टेशन पर हाइड्रोजन इंजन के ट्रायल छह दिन तक की गई थी। जींद जंक्शन से डीजल इंजन की मदद से हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को भंभेवा लाया गया था। टेस्टिंग में इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई थी। तीन फरवरी को गहन जांच के बाद ट्रेन का इंजन भंभेवा से जींद वापस लाया गया था। अब लगभग दो महीने बाद हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रायल सफल रहा है। उम्मीद है जल्द ही यह ट्रेन अब ट्रेक पर दौड़ेगी।

Hydrogen Train Trial : लगातार चार-पांच दिन होगी ट्रायल

हाइड्रोजन ट्रेन का बुधवार को सफल ट्रायल रहा। अगले चार-पांच दिन इस ट्रेन का लगातार ट्रायल किया जाएगा। पहले दिन ट्रेन सोनीपत के मोहाना तक पहुंची है। वीरवार को ट्रेन सीधे जींद जंक्शन से ही हाइड्रोजन इंजन से चलेगी और सोनीपत तक पहुंचाने की संभावना रहेगी। धीरे-धीरे ट्रेन सोनीपत तक पहुंच जाएगी और आखिरी दिन पूरी तरह से हाइड्रोजन इंजन से ही इसे चलाया जाएगा। इसके बाद इसको यात्रियों को लिए जल्द ही ट्रेक पर दौड़ाया जाएगा।

Hydrogen Train Trial successful, making two trips at a speed of 70 kilometers per hour.
Hydrogen Train Trial successful, making two trips at a speed of 70 kilometers per hour.

जींद में हाइड्रोजन प्लांट के मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि पहले दिन हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। लगातार चार-पांच दिन इसका ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद ट्रेन जींद से सीधी हाड्रोजन इंजन के साथ सोनीपत तक जाएगा। पहले दिन कोई परेशानी नहीं हुई है। जल्द ही इसे यात्रियों के लिए ट्रेक पर उतारा जाएगा।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...