New Happy Card Roadways : अगस्त 2024 के बाद रोडवेज मुख्यालय की ओर से जींद डिपो में 45 हजार 750 हैप्पी कार्ड भेजे गए हैं। यह कार्ड अभी एक्टिवेट नहीं हुए हैं। मुख्यालय से यह कार्ड एक्टिवेट किए जाएंगे, जिसका संदेश लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। लाभार्थी को दस्तावेज लेकर डिपो में आना होगा। इसके बाद 50 रुपये शुल्क के साथ हैप्पी कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। जिले में अंत्योदय परिवारों के लिए सरकार की ओर से मार्च 2024 में हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई थी।
जानिए यहां योजना के बारे में ? (New Happy Card Roadways)
योजना के तहत पात्र व्यक्ति रोडवेज बसों में साल में एक हजार किलोमीटर सफर कर सकता है। पहले वाले हैप्पी कार्ड में से अभी भी 4900 से ज्यादा का वितरण पात्र लोगों को देना बाकी है। जिले में 107401 हैप्पी कार्ड बने थे, जिसमें से अभी 102580 कार्ड पात्र लोगों को दिए जा चुके हैं, जबकि 4821 कार्ड अभी भी नहीं बंटे हैं। गौरतलब है कि सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक वर्ष में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हैप्पी कार्ड बनाए जाते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई ? (New Happy Card Roadways)
एक लाख रुपये वार्षिक आय तक वाला व्यक्ति हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। व्यक्ति को अटल सेवा केंद्र से आनलाइन आवेदन करना होता है। कार्ड बनने पर पात्र व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश आता है। बस स्टैंड में आवेदक को आइडी के साथ पहुंचकर 50 रुपये शुल्क अदा करने पर कार्ड एक्टिवेट कर सौंप दिया जाता है। वहीं कार्ड गुम होने या खराब होने पर 310 रुपये शुल्क के साथ व्यक्ति को दोबारा से नया कार्ड दिया जाता है।
अभी कार्ड नहीं हुए एक्टिवेट (New Happy Card Roadways)
मुख्यालय की ओर से डिपो में नई हैप्पी कार्ड भेजे गए हैं। अभी यह कार्ड एक्टिवेट नहीं हुए हैं। कार्ड एक्टिवेट होने के बाद लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर संदेश जाएगा। वहीं पहले वाले भी काफी हैप्पी कार्ड बंटने बाकी हैं। जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उन्हें चाहिए कि वह बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड लें।

