New Railway Line Ambala: अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग की बदलेगी सूरत: 2 नई पटरियां बिछाने का रास्ता साफ

Date:

New Railway Line Ambala: भारत के सबसे व्यस्त रेल जक्शन लाइन में से एक अम्बाला से चंडीगढ़ के लिए भी अब राहत की खबर सामने आ रही है। सरकार की और से इस रूट पर 2 नई रेल लाइन बिछाने की बात कही है। इस परियोजना को अब मंजूरी मिल चुकी है जिसके चलते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट के लिए ‘फाइनल लोकेशन सर्वे’ (FLS) को मंजूरी देते हुए इसकी जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर साझा की है। New Railway Line Ambala

New Railway Line Ambala: अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग की बदलेगी सूरत: 2 नई पटरियां बिछाने का रास्ता साफ
New Railway Line Ambala: अंबाला-चंडीगढ़ रेलमार्ग की बदलेगी सूरत: 2 नई पटरियां बिछाने का रास्ता साफ

अनिल विज की और से इस रूट पर बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को लेकर कई बार चिंता व्यक्त की जा चुकी है जिसके चलते अब इस रूट पर 2 नई रेल लाइन बिछने की मजूरी मिल चुकी है। जिसके चलते अब जमीन का खाका तैयार किया जाएगा।

क्या होता है ‘फाइनल लोकेशन सर्वे’ और क्यों है यह जरूरी? New Railway Line Ambala

कोई भी रेल लाइन बिछाने से पहले ‘फाइनल लोकेशन सर्वे करना बहुत ही महत्वपुर्ण है जिसके बाद ही यह तय किया जाता है कि कहा से रेल लाइन गुजारी जाएगी और कहा पर पूल और अंडरपास, स्टेशनों की क्षमता और मिट्टी की गुणवत्ता अदि की जाँच की जाती है। इस सर्वे के बाद ही इस परियोजना पर आने वाले खर्च के बारे में जानकारी होगी। जिसके बाद बजट का अनुमान लगाकर ही इस प्रोजेक्ट के लिए फंड मिलेगा।

कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मिलेगा ‘कनेक्टिविटी’ का तोहफा New Railway Line Ambala

चंडीगढ़ और पंचकूला हरियाणा के प्रशासनिक और शैक्षिक केंद्र हैं। जिसके चलते हर रोज अंबाला, कुरुक्षेत्र और आसपास के इलाकों से हजारों कर्मचारी, छात्र रेल मार्ग के जरिए यहां पहुंचते हैं। वर्तमान में दो लाइनें होने के कारण पटरियों पर दबाव काफी ज्यादा है, जिसके चलते ट्रेनें अक्सर देरी से चलती हैं। सड़क मार्ग की बात करें तो अंबाला से चंडीगढ़ के बीच डेराबस्सी और जीरकपुर का भारी ट्रैफिक यात्रियों का काफी समय बर्बाद कर देता है। नई पटरियां बिछने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाएगी, जिससे लोगों को अपने निजी वाहनों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

भविष्य की जरूरत: कम समय और सुगम सफर

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन उत्तर भारत का एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से देश के हर कोने के लिए ट्रेनें मिलती हैं। चंडीगढ़ की ओर जाने वाली कनेक्टिविटी में सुधार होने से न केवल रेलवे की आय बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली-अमृतसर रूट की ट्रेनों का प्रबंधन भी आसान हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। New Railway Line Ambala

सर्वे का काम पूरा होते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे आने वाले समय में अंबाला और चंडीगढ़ की दूरी समय के मामले में काफी कम रह जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related