Haryana Monsoon Update : हरियाणा में मानसून पिछले दिनों से तेज एक्टिव है, जिससे यहां का मौसम सुहाना बना हुआ है। आज प्रदेश के 5 जिलों में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है।
26 अगस्त तक तेज बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बरसात होने की आशंका जताई है। अब तक हरियाणा में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बरसात रिकार्ड की गई है। 22 अगस्त तक औसतन 312.1 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, मगर प्रदेश में 342.4 एमएम बरसात रिकार्ड जा चुकी है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 831.7 और महेंद्रगढ़ में 566.6 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बरसात सिरसा में 162.1 और कैथल में 174.5 एमएम हुई।
कल का मौसम कैसा रहा ?
बता दें कि, वहीं कल यानी 22 अगस्त को हरियाणा के हिसार जिले में ज्यादातर तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है। सुबह बरसात की आशंका 0% है। हवा की गति 11km/h प्रति रफ्तार से रहेगी। वहीं आज सुबह अंबाला जिले का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

अगले 3 दिन का मौसम
24 अगस्त को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है। वहीं 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात का यलो अलर्ट जारी है।
25 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बरसात की आशंका जताई गई है, जबकि 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में यलो अलर्ट है।
26 अगस्त को 9 जिलों, यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र में 50 से 75 प्रतिशत और यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बरसात की आशंका है।