Oukitel WP61: स्मार्टफोन का नाम जैसे ही हमारे सामने आता है तो हमारे मन में सबसे पहले कांच और नाजुक स्क्रीन वाले डिवाइस आते हैं लेकिन इस बार Oukitel WP61 ने इस बात को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है जिसके चलते एक दुनिया का पहला प्रोफेशनल फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसके चलते इसमें 3 मुख्या तकनीक शामिल की गई है जो आमतौर पर अलग-अलग डिवाइसों में मिलती हैं। Oukitel WP61 Rugged Phone
हालाँकि इस फ़ोन की कीमत करीब 60 हज़ार रुपए रखी गई है। यह फ़ोन उन लोगो के लिए काफी बेहतर है जो जंगलों, खदानों या आपदा वाले क्षेत्रों में काम करते हैं, जहां नेटवर्क और बिजली का नामोनिशान नहीं होता।
वॉकी-टॉकी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस Oukitel WP61

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बिल्ट-इन DMR वॉकी-टॉकी सिस्टम है। इसकी मदद से मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी कई किलोमीटर के दायरे में बातचीत की जा सकती है।
इसके अलावा, इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन का फीचर भी जोड़ा गया है, जो बेहद कम इलाकों में फंसे रेस्क्यू वर्कर्स के लिए लाइफलाइन साबित हो सकता है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, यानी शहर में यह सुपरफास्ट इंटरनेट देगा और बीहड़ों में एक प्रोफेशनल कम्युनिकेशन टूल बन जाएगा।
अंधेरे और धुएं के पार देखने की शक्ति
ओकिटेल WP61 में थर्मल इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से यूजर हीट सिग्नेचर और तापमान के अंतर को देख सकते हैं। यह फीचर फायर फाइटिंग बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट ढूंढने, रात में जंगली जानवरों को ट्रैक करने या सर्च ऑपरेशन के दौरान झाड़ियों में छिपे इंसानों को तलाशने में बेहद कारगर है। साधारण कैमरों के विपरीत, यह तकनीक घने धुएं या अंधेरे के पार भी ‘देख’ सकती है।
20,000mAh की बैटरी और ‘अंगद’ जैसी मजबूती Oukitel WP61
बैटरी के मामले में यह फोन एक छोटा जनरेटर है। 20,000mAh की इसकी क्षमता इसे सिंगल चार्ज पर कई दिनों तक जिंदा रखती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे आप अपने साथियों के फोन भी चार्ज कर सकते हैं। मजबूती की बात करें तो इसे ऐसी रेटिंग्स मिली हैं कि यह उबलते पानी, धूल के गुबार या ऊंचाई से गिरने पर भी टस से मस नहीं होता। सीधी भाषा में कहें तो जहाँ आम स्मार्टफोन दम तोड़ देते हैं, ओकिटेल WP61 वहाँ से अपना काम शुरू करता है।

