Petrol Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल विपन्नों कंपनी द्वारा जारी कर दी जाती है इसी के चलते आज भी तेल की कीमतें जारी कर दी गई है बता दें कि अन्तराष्ट्रतिया स्तर पर चल रहे तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतराव चढ़ाव आ रहा है जिसके चलते भारतीय ग्राहकों पर अभी तक इसका असर देखने को नहीं मिला है Petrol Diesel Price Today
क्योंकि सरकार के द्वारा एक्साइज ड्यूटी में करीब 10 रुपये की कटाई कर दी गई है। इसी के चलते आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैसे तो भारत में स्थिर ही बानी हुई है लेकिन फिर भी आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का मन बना रहे हैं या लंबी दूरी की यात्रा पर निकल रहे हैं, तो एक बार अपने शहर के ताज़ा दाम जरूर चेक कर लें।
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए हर राज्य और शहर में वैट (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में ईंधन किस भाव पर बिक रहा है।
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में आज का भाव Petrol Diesel Price Today

लखनऊ में नवाबों के शहर में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.81 प्रति लीटर मिल रहा है। कानपुर में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.83 के भाव पर स्थिर है। प्रयागराजमें कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, यहाँ पेट्रोल ₹96.46 और डीजल ₹89.60 प्रति लीटर है। वही दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹94.90 और डीजल ₹88.01 में बिक रहा है। वाराणसी में पेट्रोल ₹95.21 और डीजल ₹88.40 के स्तर पर है। आगरा में पेट्रोल ₹94.50 और डीजल ₹87.57 प्रति लीटर मिल रहा है। गोरखपुर में पेट्रोल ₹95.00 और डीजल ₹88.17 के भाव पर उपलब्ध है।
क्यों बनी हुई है कीमतों में स्थिरता Petrol Diesel Price Today
पिछले लगभग दो वर्षों से भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बहुत बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपने हिस्से के वैट में कमी की थी। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें ऊपर-नीचे होती रहती हैं, लेकिन भारतीय तेल कंपनियां फिलहाल घरेलू बाजार में कीमतों को संतुलित रखने की कोशिश कर रही हैं।
कैसे तय होती हैं रोज की कीमतें
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग मॉडल के तहत होता है। इसमें मुख्य रूप से तीन कारक काम करते हैं सबसे पहला कच्चे तेल की वैश्विक कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव क्या है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की मजबूती या कमजोरी। टैक्स: केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट VAT। Petrol Diesel Price Today
घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
अगर आपके शहर का नाम ऊपर दी गई सूची में नहीं है, तो आप एक एसएमएस (SMS) के जरिए भी ताज़ा भाव जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन से एक मैसेज भेजना होगा
इंडियन ऑयल IOCL RSP स्पेस डीलर कोड’ लिखकर 9224992249 पर भेजें।
भारत पेट्रोलियम BPCL RSP स्पेस डीलर कोड’ लिखकर 9223112222 पर भेजें।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम HPCL HPPRICE स्पेस डीलर कोड’ लिखकर 9222201122 पर भेजें।
ऊपर दी गई कीमतें 5 अप्रैल 2026 की सुबह की हैं। स्थानीय पंपों पर कीमतों में कुछ पैसों का अंतर संभव है।

