Jind Civil Hospital : जींद के सिविल अस्पताल में होंगे एक्सरे, नई बिल्डिंग में शुरू हुई एक्सरे मशीन

Date:

Jind Civil Hospital : जींद में पिछले दो महीने से नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग में बंद पड़ी एक्सरे मशीन शनिवार से शुरू हो गई थी। इस एक्सरे मशीन के कक्ष के विस्तार का कार्य चल रहा था। इसमें सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य किया गया है। दो महीने से यह एक्सरे मशीन बंद होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर रात के समय यदि एक्सरे की जरूरत हो जाए तो समस्या होती थी। अब यहां 24 घंटे एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है।

अस्पताल में एक्सरे मशीन हुई खराब (Jind Civil Hospital)

नागरिक अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। प्रतिदिन यहां लगभग 250 एक्सरे होते हैं। एक्सरे कक्ष के जीर्णोद्धार का कार्य दो महीने से भी ज्यादा समय से चल रहा था। इस कारण नागरिक अस्पताल के टीबी वार्ड में छोटी एक्सरे मशीन से ही काम चलाया जा रहा था। इस मशीन पर अधिक लाेड होने के कारण यह कई बार खराब हो चुकी थी। इसके अलावा इस वायरिंग भी कई बार जल चुकी थी। बार-बार मशीन शराब होने से मरीजों को एक्सरे की सुविधा कई बार नहीं मिल पाती थी। इसके अलावा यहां रात के समय एक्सरे को लेकर खासी परेशानी आती थी। ऐसे में लोगों को कई बार निजी केंद्रों पर एक्सरे करवाना पड़ता था।

Jind Civil Hospital: X-rays will be done in Jind Civil Hospital, X-ray machine started in the new building
Jind Civil Hospital: X-rays will be done in Jind Civil Hospital, X-ray machine started in the new building

मरीजों को होगा बड़ा लाभ (Jind Civil Hospital)

एक्सरे रूम का रेनोवेशन पूरा हुआ और एक्सरे मशीन को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके चलते पहले की तरह ही मरीजों को अब 24 घंटे एक्सरे सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को कई फायदे होंगे। दुर्घटना, हड्डी टूटने, छाती संबंधी बीमारियों या अन्य इमरजेंसी स्थितियों में तुरंत जांच हो सकेगी। डाक्टर को रिपोर्ट जल्दी मिलने से इलाज में तेजी आएगी और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अब रात में भी एक्सरे की सुविधा मिल सकेगी। एक्सरे रूम को बेहतर ढंग से रेनोवेट किया गया है। अब इसमें पर्याप्त जगह, अच्छी रोशनी और मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।

अब यहां पर 24 घंटे एक्सरे की सुविधा (Jind Civil Hospital)

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. रघुबीर पूनिया के अनुसार,  एक्सरे कक्ष के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। यहां एक्सरे मशीन शिफ्ट कर दी गई है। अब यहां पर 24 घंटे एक्सरे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह मशीन बड़ी है, जिस कारण इस पर कोई लाेड नहीं पड़ता। अब किसी भी मरीज को एक्सरे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 24 घंटे एक्सरे की शुरुआत के साथ अस्पताल और अधिक मरीजों की सेवा करने में सक्षम हो जाएगा।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related