Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगाकर उठाव चढ़ाव आ रा है हालाँकि अब ईरान और इज़राइल के बीच तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमत में ककटोती हुई है लेकिन इसके बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं की जेब को फिलहाल कोई सीधी राहत मिलती नहीं दिख रही है।
देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों OMCs ने आज, 9 अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के अधिकांश महानगरों और छोटे शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
वैश्विक राहत, पर घरेलू बाजार में स्थिरता Petrol Diesel Price Today

हैरानी की बात यह है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के बाद भी घरेलू बाजार में शांति है। दिल्ली से लेकर मुंबई और हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर अंबाला तक, कीमतों में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे जो लिस्ट जारी की, उसमें पुरानी कीमतें ही दोहराई गई हैं।
आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स
देश के अलग-अलग हिस्सों में वैट (VAT) और माल ढुलाई की लागत अलग होने के कारण पेट्रोल-डीजल के भाव भिन्न होते हैं। नीचे दी गई तालिका में आप अपने शहर का ताजा भाव देख सकते हैं:
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.45 92.02
चेन्नई 100.80 92.39
बेंगलुरु 102.92 90.99
लखनऊ 94.65 87.76
जयपुर 104.88 90.36
पटना 105.18 92.04
गुवाहाटी 93.23 89.46
हरियाणा की बात करें तो यहाँ औसत भाव दिल्ली के करीब ही हैं। हरियाणा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है, हालांकि स्थानीय टैक्स के चलते गुरुग्राम और अंबाला जैसे शहरों में कुछ अंतर देखा जा सकता है। Petrol Diesel Price Today
घर बैठे ऐसे जानें ताजा भाव Petrol Diesel Price Today
अगर आप पेट्रोल पंप जाने से पहले रेट चेक करना चाहते हैं, तो यह काम बेहद आसान है। बस अपने फोन से एक SMS भेजें जैसे Indian Oil IOCL अपने फोन पर RSP स्पेस शहर का कोड टाइप करें और इसे 92249 92249 पर भेज दें। और जवाब में आपको आपके क्षेत्र के सटीक दाम मिल जाएंगे।

