Monday, May 25, 2026

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeकिसान स्पेशलHaryana Weather: सावधान! हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को हो...

Haryana Weather: सावधान! हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है जिसपर अब ब्रेक लग चुकी है। जिसके चलते अब सूर्य की तपिश एकदम से तेज होगी। चंडीगढ़ के मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस हफ्ते में प्रदेश में तेज गर्मी का सामना करना पड सकता है। जहा तापमान 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है।

बादलों की विदाई और चढ़ता पारा Haryana Weather

Haryana Weather: सावधान! हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
Haryana Weather: सावधान! हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

पिछले 24 घंटों के दौरान करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और जींद जैसे जिलों में कुदरत का अलग ही रंग देखने को मिला। कहीं जमकर ओले गिरे तो कहीं रिमझिम फुहारों ने अप्रैल की गर्मी को मार्च जैसी ठंडक में बदल दिया। नारनौल और गुरुग्राम जैसे दक्षिणी हिस्सों में भी रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

बदलाव की शुरुआत आज यानी 9 अप्रैल से आसमान साफ होने लगेगा 

दिन भर तेज धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। सुबह और शाम के वक्त हल्की गुलाबी ठंडक का अहसास बना रहेगा, लेकिन दोपहर में घर से बाहर निकलना चुनौती बन सकता है।

क्या फिर होगी बारिश? पश्चिमी विक्षोभ का नया अलर्ट Haryana Weather

मौसम के जानकार बता रहे हैं कि गर्मी के इस बढ़ते ग्राफ के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ अपनी दस्तक दे सकता है। 11 और 12 अप्रैल के आसपास उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में होने वाली हलचल का असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। Haryana Weather

11 अप्रैल कुछ जिलों में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि 12 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। वही 13 अप्रैल से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा और 14 अप्रैल तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं।

किसानों और आम जनता के लिए विशेषज्ञ सलाह

मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव का सीधा असर सेहत और खेती-बाड़ी पर पड़ता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जो किसान गेहूं की कटाई में जुटे हैं, उन्हें अगले दो दिनों के साफ मौसम का फायदा उठाकर काम निपटा लेना चाहिए, क्योंकि 11-12 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी काम में बाधा डाल सकती है।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ सकते हैं। दिन के समय बाहर निकलते वक्त शरीर को ढककर रखें और पानी का पर्याप्त सेवन करें।

Spread the love