pm kisan beneficiary list : इस तारीख को मिलेगी PM Kisan की 22वीं किस्त, आपको पैसा मिलेगा या नहीं, यहां जानें पूरी जानकारी ?

Date:

pm kisan beneficiary list : पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का किसानों को लंबे समय से इंतजार था। उनका ये इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। लाभार्थियों को बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार ने पीएम किसान की ऑफिशियल अकाउंट से तारीख की घोषणा की है। इस पोस्ट के मुताबिक आज यानि 13 मार्च को किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

अब संदेह ये है कि आपके खाते में पैसा पहुंचेगा या नहीं। पीएम किसान की 22वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है। चलिए जानते हैं कि आप बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Beneficiary List: The 22nd installment of PM Kisan will be received on this date, will you get the money or not, know the complete details here?
PM Kisan Beneficiary List: The 22nd installment of PM Kisan will be received on this date, will you get the money or not, know the complete details here?

 

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम?

  • सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब इसके बाद यहां आपको Farmer Corner का ऑप्शन मिलेगा।
  • Farmer Corner के ऑप्शन पर आपको Beneficiary List का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • अब यहां जो सूचनाएं मांगी गई है जैसे राज्य का नाम, जिला और गांव दर्ज करें।
  • सभी सूचनाएं दर्ज करआप Get Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक लिस्ट आएगी। यदि इस लिस्ट में आपका नाम होता है, तो ही आपके खाते में 2 हजार रुपये आएंगे।
  • इसके साथ ही स्टेटस चेक (PM Kisan Status Check) कर आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में कब तक पैसे आएंगे?

PM Kisan Status Check: ऐसे करें स्टेटस चेक

  • इसके लिए भी आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Farmer Corner पर जाएं, यहां आपको बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) पर जाना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी सूचनाएं जैसे आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर ये दिख जाएगा कि आपको कब तक पैसे मिलेंगे।
  • इस तरह से आप बड़ी आसानी से ये पता लगा सकते हैं कि आपको पैसे मिलेंगे या नहीं। इसके साथ ही ये पता लगा सकते हैं कि कब तक आपके खाते में पैसा आएगा।
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related