Haryana Nikay chunav की तैयारियां तेज, मतदाता सूची जल्द सौंपेगा ECI

Date:

Haryana Nikay chunav: हरियाणा निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है जिसके चलते चुनाव आयोग ECI जल्द ही राज्य चुनाव आयोग को मतदाता सूची भेज देगा। सूची मिलते ही इसमें होने वाली ापत्यों की जाँच की जाएगी और इसके बाद ही चुनाव का कार्य घोषित होने की उम्मीद है। अनुमान के अनुसार फरवरी माह के अंत तक चुनाव की तिथि के बारे में जानकरी मिल सकती है और अप्रैल में यह चुनाव करवाए जा सकते है। जिसके चलते राजनितिक दल भी राजनीती बनाने में जुट गए है।

हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज Haryana Nikay chunav 

Haryana Nikay Chunav 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने केंद्र से मतदाता सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था जिसे अब मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सूची मिलते ही उसे सार्वजानिक कर दिया जाएगा जिससे सुधर या फिर आपत्ति दर्ज करवाई जा सके और चुनाव में पारदर्शिता बानी रहे। Haryana Nikay chunav

इन शहरों में होंगे चुनाव

इसी के चलते इन शहरों में चुनाव करवाए जाएगें इसमें पंचकूला नगर निगम चुनाव, अंबाला नगर निगम चुनाव और सोनीपत नगर निगम चुनाव के अलावा रेवाड़ी नगर पालिका और कुछ अन्य स्थानों पर उपचुनाव भी करवाए जाएगें। जिसके चलते प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है जिससे मतदान प्रक्रिया सही रूप से हो सके।

मतदाता सूची

मतदान ही चुनाव की नींव मानी जाति है इसलिए मतदान सूची में पारदर्शिता आने से ही मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शिता से होगी। सूची मिलने के एक सप्ताह के भीतर ही इस सूची में आपत्तियां दर्ज होंगी और फिर सुधार किया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

क्या प्रैल में होंगें चुनाव

अनुमान के अनुसार चुनाव अप्रैल में ही होने की सम्भावना है हलाकि अभी इस बारे में कोई भी तिथि की घोषणा नहीं की गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान कराने को लेकर भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इसमें बूथों की संख्या, मतदान कर्मियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है। Haryana Nikay chunav

प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है इसमें मतदान केंद्रों की पहचान और EVM मशीनों की व्यवस्था के बारे में जाँच की जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है इसके अलावा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम रखे जा रहे है।

राजनीतिक दलों की बढ़ी सक्रियता

चुनाव को नजदीक देखते हुए राजनितिक दलों में भी सक्रियता बढ़ गई है जिसके चलते सभी ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

इसी के चलते BJP ने 12 फरवरी को रोहतक में बैठक बुलाने का फैसला किया है। इसमें जिलाध्यक्षों, प्रभारियों और संबंधित मंत्रियों की मौजूदगी में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।Haryana Nikay chunav

कांग्रेस ने भी शुरू की उम्मीदवारों की तैयारी

कांग्रेस ने भी स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेतृत्व ने इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगे हैं ताकि संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related