Rahveer Yojana 2026: वर्तमान समय में अक्सर सड़कों पर होने वाले हादसों में पीड़ित व्यक्ति को मदद देने से कतरातें है यह इस झिझक से ऐसा करतें है की कही बाद में ठाणे के चक्र और अदालती कार्यवाही के चक्र न लगाने पद जाए। लेकिन इसी झिझक को ख़त्म करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष कदम उठाया गया है जिसके चलते राहवीर योजना का विस्तार किया गया है।
केंद्र मंत्री नितिन गडकरी के विजन के तहत अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचने में एक घटे से कम का समय अगर लगता है तो उसे 25 हज़ार रुपये इनाम के तोर पर दिए जाएगें। सरकार के अनुसार अगर घायल को गोल्डन ओवर में इलाज मिले तो काफी हद तक लोगों की जान बचाई जा सकती है।
कानूनी सुरक्षा का कवच: नहीं पूछेगा कोई नाम-पता Rahveer Yojana 2026

हादसे के समय मदद करने वालों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि उन्हें मोटर वाहन अधिनियम 2019 की धारा 134-ए के तहत पूर्ण कानूनी संरक्षण प्राप्त है। अस्पताल या पुलिस अब मददगार पर नाम, पता बताने या गवाही देने के लिए दबाव नहीं डाल पाएगी। यदि एक से अधिक लोग मिलकर किसी घायल की जान बचाते हैं, तो 25 हजार रुपये की राशि उन सभी में बराबर बांट दी जाएगी, जबकि सम्मान पत्र हर एक मददगार को व्यक्तिगत रूप से मिलेगा।
7 दिन के भीतर सीधा बैंक खाते में आएगा पैसा
योजना को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए जिला स्तर पर एक मूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की कमान जिले के उपायुक्त के हाथ में होगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक और सीएमओ सदस्य के तौर पर शामिल रहेंगे। मददगार को बस अपना बुनियादी विवरण, बैंक खाता और अस्पताल का प्रमाण पत्र देना होगा। कमेटी की हरी झंडी मिलते ही परिवहन विभाग महज 7 दिनों के भीतर इनाम की राशि सीधे ‘राहवीर’ के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा। Rahveer Yojana 2026
कैसे और कहाँ करें आवेदन?
मददगार को दुर्घटनास्थल के पास वाले पुलिस थाने या उस अस्पताल से एक पुष्टिकरण पत्र लेना होगा जहाँ घायल को भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति साल भर में 5 बार इस योजना का लाभ उठा सकता है। यह योजना 31 मार्च 2026 तक लागू है।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य समाज में उस मानवीय संवेदना को फिर से जगाना है, जो अक्सर कानूनी पचड़ों के डर से दम तोड़ देती थी। अब आपकी एक छोटी सी कोशिश न केवल किसी का घर उजड़ने से बचा सकती है, बल्कि सरकार की ओर से आपको एक सम्मानीय नागरिक के रूप में पहचान और आर्थिक प्रोत्साहन भी दिलाएगी। Rahveer Yojana 2026

