Railway news : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन 26 मार्च को होगी रवाना

Date:

Railway news : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को निशुल्क तीर्थ स्थानों पर यात्रा करवाई जाती है। हरियाणा सरकार द्वारा पात्र वृद्धजनों को अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए 26 मार्च को विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत यात्रा करने के इच्छुक वृद्धजन 22 मार्च तक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Railway news: Special train will depart on March 26 under the Chief Minister's Pilgrimage Scheme.
Railway news: Special train will depart on March 26 under the Chief Minister’s Pilgrimage Scheme.

 

इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम होनी चाहिए। पहली विशेष ट्रेन यात्रा (Railway news) में जींद जिले को भी शामिल किया गया है। यह विशेष ट्रेन 26 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।

यात्रा करने वाले सभी लाभार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो लेकर आना अनिवार्य है। लाभार्थियों को अपने निकटतम रेलवे स्टेशन (Railway news) पर स्वयं पहुंचना होगा। जिन लोगों का सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें स्टेशन पर डीआइपीआरओ कार्यालय द्वारा आइडी कार्ड जारी किए जाएंगे, जिनके आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। डीआइपीआरओ कार्यालय द्वारा रेलवे अधिकारियों के समन्वय से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related