Railway Jind : जींद, नरवाना रेलवे स्टेशन पर सामान्य यात्री को वेटिंग रूम में बैठने पर देना होगा चार्ज, जताया एतराज

Date:

Railway Jind : अमृत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर इस योजना के तहत यात्रियों को कौन-कौन सी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस बात का जांचने के लिए जजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बनाए प्रतीक्षालय में बैठे। उनको बताया गया कि सामान्य यात्री के लिए एक घंटे के 10 रुपये चार्ज लिए जाएंगे और एसी के यात्रियों के लिए दो घंटे के 10 रुपये चार्ज लिए जाते हैं। जजपा पदाधिकारियों ने वहां बैठकर चार्ज पर्ची कटवाई। जजपा प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू ने बताया कि अमृत योजना के तहत नरवाना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय तो बना दिया है, लेकिन सामान्य यात्री के बैठने के लिए कोई प्रतीक्षालय नहीं है।

Railway Jind: At Jind, Narwana railway station, ordinary passengers will have to pay a charge for sitting in the waiting room, objection raised
Railway Jind: At Jind, Narwana railway station, ordinary passengers will have to pay a charge for sitting in the waiting room, objection raised

 

रेलवे स्टेशन को लेकर यात्रियों की तरफ से आ रही हैं शिकायतें (Railway Jind )

एक घंटे से ज्यादा बैठने फिर 20 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि अमृत योजना के नाम पर भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। लोगों को सब्जबाग दिखा रहे हैं कि यह बहुत अच्छा रेलवे स्टेशन हैं, जबकि बारिश आने पर यात्रियों को कहीं बैठने की जगह नहीं है। तरसेम शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कमियां ज्यादा नजर आई। बेबी केयर कक्ष मेें झाडू रखी जा रही है। उसमें न तो बैैैैड हैं और न ही कुर्सी है। ऐसे में बच्चे को माता कैसे दूध पिलाएंगी। इसमें घोटाला नजर आ रहा है।

जजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर क्या सवाल उठाएं ? (Railway Jind)

पांच गुंबद की जगह तीन बना दिए हैं। पानी की टंकी शहर की सामाजिक संस्थाओं ने बनाई थी। ठेकेदार ने उन टंकियों पर लीपापोती कर दी। मुख्य गेट को चौड़ा नहीं किया गया है। जजपा नेताओं ने कहा कि सब गोलमाल है। उदयपुर सिटी एक्सप्रेस वीरवार व रविवार को आती है। उसका समय दोपहर 2.45 बजे का है, जबकि वह शाम पांच या छह बजे आती है। ऐसे मेें सामान्य यात्री दो-तीन घंटे कहां बैठेगा। बिट्टू नैन ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर मिली कमियों को दूर करवाने के लिए जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर नवीन सिंसर, आशीष, संदीप शर्मा, प्रवीण गोयत मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related