Monday, May 25, 2026

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeहरियाणाHaryana news : अनुभवी पत्रकार विकास मलिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश...

Haryana news : अनुभवी पत्रकार विकास मलिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष बने

Haryana news : हिसार। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने अपने संगठन के विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विकास मलिक को हरियाणा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय की सहमति से की गई है, जिससे संगठन को राज्य स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विकास मलिक वर्तमान में ‘नभ छोर’ (Nabh Chhor) के डिजिटल विंग के हेड के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खासतौर पर डिजिटल मीडिया पर उनकी पकड़ और सक्रियता को देखते हुए आयोग ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

विकास मलिक की इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा आयोग की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रो. निशा सिंह ने की। उन्होंने विकास मलिक को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मलिक का अनुभव और ज्ञान संगठन के उद्देश्यों को गति देगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के प्रयासों को और प्रभावी बनाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास मलिक का कहना है कि उनका मुख्य फोकस हरियाणा में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और पत्रकारिता के गिरते स्तर को सुधारने की दिशा में कार्य करना होगा। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों और पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि वे जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।

Spread the love